लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 का टीका लगवाने वाले व्यक्ति की मौत हृदयघात से हुई :सूत्र

By भाषा | Updated: February 4, 2021 02:12 IST

Open in App

रांची, तीन फरवरी झारखंड की राजधानी रांची स्थित मेदांता अस्पताल के इंडोस्कोपी विभाग में कार्यरत 52 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी मन्नू पाहन की मौत हृदयघात की वजह से हुई थी। प्रारंभिक जांच के हवाले से सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पाहन की मौत कोविड-19 का टीका लेने के लगभग 36 घंटे बाद मंगलवार रात करीब 10 बजे हो गई थी।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात्रि हुई स्वास्थ्यकर्मी की मौत की जांच रिम्स में मेडिकल बोर्ड कर रहा है और उसकी रिपोर्ट अभी आनी शेष है लेकिन निरीक्षण के लिए बनायी गयी स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि स्वास्थ्यकर्मी की मौत हृदयाघात से हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक स्वास्थ्यकर्मी को मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या थी।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मन्नू पाहन की मौत के अनेक कारण हो सकते हैं जिनमें कोविड-19 के टीकाकरण के बाद हुई उसकी मौत का एक कारण महज संयोग भी हो सकता है।

इससे पूर्व रांची स्थित मेदांता के सीईओ डॉ. पंकज साहनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मन्नू पाहन को मेदांता अस्पताल में ही एक फरवरी को टीका लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि टीका लगाये जाने के बाद मन्नू का स्वास्थ्य ठीक था और वह रांची शहर से लगभग बीस किलोमीटर दूर ओरमाझी स्थित अपने गांव चला गया था।

झारखंड में कोविड-19 के टीकाकरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अजित प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मन्नू पाहन को मेदांता अस्पताल में ही एक फरवरी को दिन में लगभग 11 बजे टीका लगाया गया था और दो फरवरी की रात्रि लगभग दस बजे उसकी अपने गांव में ही तबियत खराब हुई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी।

इस बीच राज्य में बुधवार को कुल 23,826 लोगों के टीके लगाने का लक्ष्य था जबकि 11,667 लोगों का ही टीकाकरण हुआ जो लक्ष्य का महज 49 प्रतिशत था।

वहीं झारखंड में बुधवार को कोविड-19 से दो मरीजों की मौत होने से अबतक राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1077 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को गत 24 घंटे में 46 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिन्हें मिलकार अबतक राज्य में 1,18,839 लोगों के संक्रमित हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज