लाइव न्यूज़ :

Omicron: दिल्ली में ओमीक्रोन का नया और अधिक संक्रामक सब वैरिएंट BA 2.75 मिला

By रुस्तम राणा | Updated: August 11, 2022 22:15 IST

गुरुवार को अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए थे और इस सप्ताह विश्लेषण किया गया था। उन्होंने कहा कि इनमें से आधे से अधिक नमूनों में ओमीक्रोन के नए उप स्वरूप बीए 2.75 की मौजूदगी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देओमीक्रोन का यह नया वैरिएंट दिल्ली में कोविड -19 रोगियों से लिए गए अधिकांश नमूनों में पाया गयानमूनों में ओमीक्रोन के नए उप स्वरूप बीए 2.75 की मौजूदगी मिली हालांकि जिन मरीजों में इन उपस्वरूप का पता चला, वे 5-7 दिनों के भीतर ठीक हो रहे हैं

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमीक्रोन का नया वैरिएंट सामने आया है। लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल ने कहा कि बीए 2.75 (जो ओमीक्रोन का नया सब बैरिएंट है) दिल्ली में कोविड -19 रोगियों से लिए गए अधिकांश नमूनों में पाया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए थे और इस सप्ताह विश्लेषण किया गया था।

उन्होंने कहा कि इनमें से आधे से अधिक नमूनों में ओमीक्रोन के नए उप स्वरूप बीए 2.75 की मौजूदगी मिली है। एलएनजेपी अस्पताल में मार्च 2020 से कोविड-19 के मरीजों का उपचार हो रहा है। एलएनजेपी में मरीजों के लिए 2000 बिस्तर हैं और दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाला यह सबसे बड़ा अस्पताल है। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि जिन मरीजों में इन उपस्वरूप का पता चला, वे मरीज पांच-सात दिनों के भीतर ठीक हो रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि अध्ययन में 90 मरीज शामिल थे, और नया उप स्वरूप अधिक संक्रामक है।

 दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक से 10 अगस्त के बीच राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 19,760 से अधिक मामले आए हैं। इस अवधि में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में भी करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। करीब 180 दिनों बाद दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 से आठ मरीजों की मौत के मामले आए और 2146 नए मामलों की पुष्टि हुई। मंगलवार को 2495 मामले आए थे और सात लोगों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 15.41 प्रतिशत दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ज्यादातर नए मामले हल्के प्रकृति के हैं। संक्रमण दर में वृद्धि के बावजूद, सरकार दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा तैयार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) को लागू नहीं कर रही है क्योंकि अस्पताल में कम मरीज भर्ती हैं। संक्रमण दर और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या के आधार पर उठाए जाने वाले कदमों के लिए पिछले साल अगस्त में जीआरएपी लागू की गई थी।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)दिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल