लाइव न्यूज़ :

ईएसआई घोटाले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और टीडीपी नेता के. अत्चन्नायडू सहित पांच अन्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 12, 2020 15:15 IST

तेलुगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के. अत्चन्नायडू तथा पांच लोगों को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देईएसआई ने घोटाले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री सहित पांच अन्य गिरफ्तार किया है।ईएसआई के संयुक्त निदेशक जनार्दन, अधीक्षक चक्रवर्ती और एक वरिष्ठ सहायक को विजयवाडा में गिरफ्तार किया गया।

अमरावती: राज्य भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के अधिकारियों ने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान ईएसआई कारपोरेशन में 150 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के संबंध में तेलुगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के. अत्चन्नायडू तथा पांच अन्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एसीबी के संयुक्त निदेशक रवि कुमार ने विशाखापत्तनम में पत्रकारों को बताया कि अत्चन्नायडू को श्रीकाकुलम जिले में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया जबकि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के पूर्व निदेशक सी रवि कुमार और जी विजय कुमार को क्रमश: तिरुपति तथा राजामहेंद्रवरम में गिरफ्तार किया गया। ईएसआई के संयुक्त निदेशक जनार्दन, अधीक्षक चक्रवर्ती और एक वरिष्ठ सहायक को विजयवाडा में गिरफ्तार किया गया।

दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में जब यह कथित घोटाला हुआ था तो अत्चन्नायडू पूर्ववर्ती तेदेपा सरकार में श्रम मंत्री थे। एसीबी के संयुक्त निदेशक ने कहा, ‘‘सतर्कता और प्रवर्तन विभाग ने 2014 और 2019 के बीच ईएसआई खरीदारी की जांच की और बड़ी संख्या में अनियमितताएं पाई।

हमारी जांच में यह भी पता चला कि दवाओं, चिकित्सा किट, फर्नीचर और अन्य सामान की खरीदारी में 150 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। इसके बाद हमने ये गिरफ्तारियां की।’’ जैसे ही अत्चन्नायडू को उनके घर से ले जाया गया, तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने इसे ‘‘पिछड़े वर्गों पर हमला’’ बताते हुए कहा कि इस समुदाय से आने वाले अत्चन्नायडू जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस सरकार की ‘‘करतूतों का खुलासा’’ करने में आगे रहे हैं। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतेलगु देशम पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज