लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर अटल बिहारी वाजपेयी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, प्रोफेसर को जिंदा जलाने की कोशिश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 18, 2018 05:20 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त हुआ। ऐसे में एक ओर जहां हर कोई उनको याद करता रहा था तो वहीं पर फेसबुक एक प्रोफेसर ने ऐसी टिप्पणी की जो उसके लिए मुसीबत बन गई।

Open in App

मोतिहार, 18 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त हुआ। ऐसे में एक ओर जहां हर कोई उनको याद करता रहा था तो वहीं पर फेसबुक एक प्रोफेसर ने ऐसी टिप्पणी की जो उसके लिए मुसीबत बन गई।

दरअसल फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करना केंद्रीय विश्व विद्यालय के प्रोफेसर संजय कुमार को महंगा पड़ गया। जिसके बाद असमाजिक तत्वों ने प्रोफेसर की जमकर पिटाई कर दी। खबर के अनुसार ये लोग यहीं नहीं रुके प्रोफेसर के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश भी की।

वहीं, घटना के बाद प्रोफेसर सदर अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान ये घटना पूरे इलाके में फैल गई और प्रोफेसर के समर्थन में छात्र राजद ने सदर अस्पताल के सामने आगजनी कर रोड जाम कर दिया। ये घटना शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जब सहायक प्रोफेसर संजय कुमार अपने घर पर थे तभी उनके घर पर असमाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया।

खबरों की मानें तो हमलावारों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ प्रोफेसर नें अभद्र शब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो उसको रास नहीं आया, जिस कारण से वे आहत हुए। जिसके कारण असमाजिक तत्वों ने प्रोफेसर की पिटाई की है। 

फिलहाल प्रोफेसर को सदर अस्पताल में भर्ती  है। वहीं, पीड़ित प्रोफेसर का कहा कि फेसबुक पर वे ऐसे कुछ भी असंसदीय शब्द का प्रयोग नहीं किया है। हमलावर विश्वविद्यालय को कुलपति के गुर्गे हैं और ये उन्हें धमकी देते रहे हैं और आज फेसबुक को कमेंट को बहाना बना कर हमला कर दिया है। कहा जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज