लाइव न्यूज़ :

IIT खड़गपुर के रिसर्चरों का दावा, भारत में ज्यादातर शहरों में हर मौसम में दिन और रात के समय बढ़ रही गर्मी

By भाषा | Updated: February 7, 2020 13:31 IST

Open in App
ठळक मुद्देप्रदूषण के अलावा गर्म हवाएं भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। अधिक आबादी वाले बड़े शहरों में दिन के दौरान पारा अधिक दर्ज किया गया और रात में भी पारा अपेक्षाकृत चढ़ा हुआ पाया गया। 

आईआईटी खड़गपुर के रिसर्चरों की एक टीम ने पाया कि देश में ज्यादातर शहर सभी मौसमों में दिन और रात के दौरान मानवीय गतिविधियों के कारण अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से अधिक गरम रह रहे हैं यानी कि अर्बन हीट आइलैंड में तब्दील हो रहे हैं। आईआईटी खड़गपुर के महासागर, नदी, वायुमंडल और भूमि विज्ञान केंद्र (कोरल) के शोधकर्ताओं तथा उसके वास्तुकला एवं क्षेत्रीय योजना विभाग ने अपने अध्ययन में बताया कि देश में दस लाख से अधिक आबादी वाले बड़े शहरों में दिन के दौरान पारा अधिक दर्ज किया गया और रात में भी पारा अपेक्षाकृत चढ़ा हुआ पाया गया। 

आईआईटी-केजीपी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस अध्ययन में कहा गया है कि उपनगरों के मुकाबले शहरी इलाकों में अधिक गरम तापमान से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचने की आशंका है क्योंकि प्रदूषण के अलावा गर्म हवाएं भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। एक शोधकर्ता प्रोफेसर अरुण चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हमारा अध्ययन विस्तृत है और इसमें भारत के गरम शहरी इलाकों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया गया है। हमने 2001 से 2017 के बीच 44 प्रमुख शहरों में सभी मौसमों में तापमान का अध्ययन किया।’’ 

शोध के सह-लेखक प्रोफेसर जयनारायण कुट्टीपुरथ ने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन से मिले सबूत से पता चलता है कि शहर और उसके आस पास यदि हरियाली हो तो शहर में तापमान कम हो सकता है।’’ 

उन्होंने कहा कि हरित क्षेत्रों का संरक्षण और विस्तार तथा शहर में और उसके आसपास जलाशयों का संरक्षण करने से शहरी इलाके के गरम तापमान पर लगाम लगाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण अनुकूल सामग्री से इमारतों का निर्माण करना भी मददगार साबित हो सकता है। 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला