लाइव न्यूज़ :

बिहार: आईजी विकास वैभव ट्विटर वॉर के जरिए शोभा अहोतकर पर लगातार कर रहे हैं हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2023 16:30 IST

आईजी विकास वैभव ने ट्विटर वॉर पर विराम नही लगाया है। वह लगातार ट्वीट कर शोभा अहोतकर पर तीखा हमला बोलते जा रहे हैं। इस बार भी विकास वैभव ने संस्कृत के श्लोक को पोस्ट कर फिर से खलबली मचा दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देआईजी विकास वैभव ने सोशल मीडिया पर डीजी शोभा ओहतकर पर लगाया था गाली देने का आरोपजिसके बाद विवादों में आए आईजी विकास वैभव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नसीहत दी थीइस बार भी विकास वैभव ने संस्कृत के श्लोक को पोस्ट कर फिर से खलबली मचा दी है

पटना:बिहार में होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा की डीजी शोभा ओहतकर पर गाली देने का आरोप आईजी विकास वैभव ने सोशल मीडिया के जरिये लगाया था। जिसके बाद विवादों में आए विकास वैभव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नसीहत दी थी। इसके बाद भी उन्होंने ट्विटर वॉर पर विराम नही लगाया है। वह लगातार ट्वीट कर शोभा अहोतकर पर तीखा हमला बोलते जा रहे हैं। इस बार भी विकास वैभव ने संस्कृत के श्लोक को पोस्ट कर फिर से खलबली मचा दी है। 

उल्लेखनीय है विकास वैभव लगातार संस्कृत के श्लोक के सहारे अपनी बात कह रहे हैं। शनिवार देर रात अपने टि्वटर हैंडल से एक पोस्ट में उन्होंने मूर्खों के पांच लक्षण बताएं हैं। उन्होंने लिखा है कि, "मूर्खस्य पञ्च चिह्नानि गर्वो दुर्वचनं तथा। क्रोधश्च दृढवादश्च परवाक्येष्वनादरः." अर्थात - "एक मूर्ख के पांच लक्षण होते हैं घमण्ड, दुष्ट वार्तालाप, क्रोध, जिद्दी तर्क और अन्य लोगों के लिए सम्मान में कमी।"

जबकि रविवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है कि “सदयं हृदयं यस्य भाषितं सत्यभूषितम्। कायं परहितं यस्य कलिस्तस्य करोति किम्॥” अर्थात- जिसके हृदय में दया है, जिसकी वाणी में सत्य है, जिसके कार्य भी दूसरों के हित के लिए है, उसका काल (मृत्यु) भी क्या कर सकेगा अर्थात् ऐसे व्यक्ति को मृत्यु का भी भय नहीं होता। 

वहीं,10 फरवरी को उन्होंने लिखा था कि "क्वचित् सर्पोऽपि मित्रत्वमियात् नैव खलः क्वचित्। न शोषशायिनोऽप्यस्य वशे दुर्योधनः हरेः॥" अर्थात - "कभी-कभी सर्प भी मित्र बन सकता है, किन्तु दुष्ट को कभी मित्र नहीं बनाया जा सकता। शेषनाग पर शयन करने वाले हरि का भी दुर्योधन मित्र न बन सका !" 

वही 9 फरवरी को ट्वीट करते हुए विकास वैभव ने लिखा कि "विद्याविनयोपेतो हरति न चेतांसि कस्य मनुजस्य। कांचनमणिसंयोगो नो जनयति कस्य लोचनानन्दम् ॥" अर्थात - "विद्यावान और विनयी मनुष्य सभी का चित्त हरण (आकर्षित) कर लेता है । जैसे स्वर्ण और मणि का संयोग सबकी आँखों को सुख प्रदान करता है ।" 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारIPSट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा