लाइव न्यूज़ :

सामूहिक कार्यक्रम में अगर शामिल होना हो तो पूर्ण टीकाकरण पूर्व शर्त हो : सरकार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:41 IST

Open in App

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि सामूहिक समारोहों को हतोत्साहित किया जाना चाहिए किंतु यदि इसमें भाग लेना आवश्यक है तो पूर्ण टीकाकरण पूर्व अपेक्षित होना चाहिए। उसने लोगों से कोविड रोधी टीके लगवाने और विशेषकर त्योहारी मौसम के दौरान कोविड अनुकूल आचरण के पालन का अनुरोध किया। एक संवाददाता सम्मेलन में सरकार ने चेताया कि साप्ताहिक संक्रमण दर में भले ही कुल मिलाकर गिरावट की प्रवृत्ति देखने को मिल रही है लेकिन भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। केंद्र ने कहा कि देश में 39 जिलों में 31 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में साप्ताहिक कोविड संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा रही जबकि 38 जिलों में यह दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच रही। सरकार ने बताया कि देश में 16 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं जबकि 54 प्रतिशत लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। सरकार ने कहा, “सिक्किम, दादरा और नगर हवेली तथा हिमाचल प्रदेश में शत-प्रतिशत व्यस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।”देश में कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के बीच आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए केंद्र ने कहा कि सामूहिक समारोहों को हतोत्साहित करना होगा, यदि किसी सभा में शामिल होना जरूरी है तो पूर्ण टीकाकरण एक पूर्व शर्त होनी चाहिए।सरकार ने कहा, “लोगों को घर पर त्योहार मनाने चाहिए, कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन और टीकाकरण करवाना चाहिए।”केंद्र ने कहा कि देश में सार्स-सीओवी-2 के डेल्टा प्लस स्वरूप के करीब 300 मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्र सरकार ने कहा- लद्दाख की पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची की मांग पर विचार नहीं होगा

कारोबारईरान से 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर दो जहाज़ 17 मार्च तक पहुंचेंगे भारत, केंद्र ने दी राहतभरी जानकारी

कारोबारआज एलपीजी का प्रोडक्शन 10% बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

भारत'पेट्रोल, डीज़ल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी': ईरान युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट पर केंद्र सरकार

भारत2027 Digital Census: अमित शाह ने भारत की पहली 2027 डिजिटल जनगणना के लिए लॉन्च किया शुभंकर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए