लाइव न्यूज़ :

बोले आप नेता संजय सिंह, BJP ने हेरफेर किया होगा तो गुजरात एग्जिट पोल होंगे सही

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 08:00 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करने के बाद आप ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए। 

Open in App

गुजरात विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की भविष्यवाणी करने के बाद आप ने शुक्रवार को इन एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए। 

आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि यदि 18 दिसंबर को परिणाम वास्तव में एग्जिट पोल के अनुरूप रहे तो इसका मतलब यह होता है कि भाजपा ने जरूर ईवीएम में हेरफेर किया है।

आप के प्रवक्ता संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की रैलियों में भारी भीड़ थी। भाजपा कार्यकर्ताओं को कई रैलियों में हूट किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में भी कम लोग हिस्सा ले रहे थे। इसके बाद भी यदि भाजपा जीतती है तो इसका मतलब वह ईवीएम में हेरफेर करने में कामयाब रही है।

उन्होंने कथित तौर पर गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड घोटाले का इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के माइक्रोचिप बनाने वाली विदेशी कंपनी के संबंधों की खबर का जिक्र किया।

संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने राज्य को अराजकता में डाल दिया है और बिजली, कानून-व्यवस्था, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों की उपेक्षा हो रही है।

आप नेता ने आरोप लगाया कि शहर के मध्य में कैंसर मरीज से दुष्कर्म किया गया। छह साल की बच्ची से दुष्कर्म हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस वालों को पीट रहे हैं और सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता अधिकारियों को हथियार दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप उत्तर प्रदेश में तेजी से विकल्प के तौर पर उभर रही है, नगर निकाय के चुनाव में इसका प्रमाण दिखा है।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017आपसंजय सिंहबीजेपीगुजरात विधानसभा चुनाव 2017गुजरात चुनावगुजरात चुनाव परिणाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार