लाइव न्यूज़ :

WATCH: अगर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो मैं जितेंद्र आव्हाड का वध करूंगा, एनसीपी नेता के श्रीराम को मांसाहारी बताने पर अयोध्या के परमहंस आचार्य की धमकी

By रुस्तम राणा | Updated: January 4, 2024 14:34 IST

प्रभु श्रीराम को मांसाहारी बताने वाले बयान को लेकर अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगत् गुरु परमहंस आचार्य ने शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड का वध करने की धमकी दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने प्रभु श्रीराम को मांसाहारी बताया हैहालांकि उन्होंने अपने इस बयान को लेकर खेद व्यक्त किया हैलेकिन फिर भी वह अपने विवादित बयान पर कायम है

अयोध्या: एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड प्रभु राम पर दिए अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में है। आव्हाड ने प्रभु श्रीराम को मांसाहारी बताया है। उनके विवादित बयान पर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगत् गुरु परमहंस आचार्य ने आव्हाड का वध करने तक की धमकी दी है। 

गुरुवार को उन्होंने कहा है, "जितेंद्र आव्हाड द्वारा दिया गया बयान अपमानजनक है और भगवान राम भक्तों की भावना को ठेस पहुंचाता है... मैं महाराष्ट्र और केंद्र सरकार से आग्रह करूंगा कि वे इस पर कार्रवाई करें। भगवान राम के बारे में गलत बोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई...अगर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो मैं जितेंद्र आव्हाड का वध करूंगा। मैं चेतावनी दे रहा हूं।'

उधर, महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम ने एनसीपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राम कदम ने कहा, "उनकी मानसिकता राम भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। वोट बटोरने के लिए वे हिंदू धर्म का मजाक नहीं उड़ा सकते। यह तथ्य कि राम मंदिर बनाया गया है, घमंडी गठबंधन को रास नहीं आ रहा है।"

आव्हाड की टिप्पणी राम कदम द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या अभिषेक समारोह के दिन शराब और मांस पर एक दिन के प्रतिबंध के लिए महाराष्ट्र सरकार से आग्रह करने के एक दिन बाद आई है। उन्होंने कहा था, "राम हमारे हैं। राम बहुजनों के हैं। शिकार करके खाने वाले राम हमारे हैं।" आव्हाड ने बुधवार को महाराष्ट्र के शिरडी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हम बहुजनों से हैं। उन्होंने कहा, "जब आप लोग हम सभी को शाकाहारी बनाने के लिए जाते हैं, तो हम राम के आदर्शों का पालन करते हैं और आज हम मटन खाते हैं। यह राम का आदर्श है। राम शाकाहारी नहीं थे, मांसाहारी थे।"

वहीं भगवान राम पर अपनी "मांसाहारी" टिप्पणी पर एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र अव्हाड ने कहा, "मैं खेद व्यक्त करता हूं। मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था।" हालांकि वह अपने बयान को लेकर कायम हैं और उन्होंने मीडिया के सामने साक्ष्य भी प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने बयान का समर्थन करने के लिए वाल्मीकि रामायण के अयोध्यकाण्ड का जिक्र किया।  

टॅग्स :NCPभगवान रामअयोध्याAyodhya
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज