लाइव न्यूज़ :

अगर औरंगाबाद का नाम बदलने से लोगों की समस्याएं हल होती हैं, तो कांग्रेस समर्थन करेगी : पटोले

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:55 IST

Open in App

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि अगर औरंगाबाद का नाम बदलने से लोगों की समस्याओं का समाधान होता है तो पार्टी उसका समर्थन करेगी। पटोले ने यहां संवाददाता सम्मेलन में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर केन्द्र सरकार के रूख को लेकर उसकी आलोचना करते हुए कहा कि दबाव में आकर उसने (केन्द्र ने) ऐसे समुदायों की सूची बनाने का अधिकार राज्यों को सौंपा है। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे लोगों की कमर टूट रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा करीब तीन दशक से शहर का नाम बदलने की मांग किए जाने पर पटोले ने कहा, ‘‘औरंगाबाद हवाईअड्डा का नाम बदलने का प्रस्ताव केन्द्र के समक्ष लंबित है। भाजपा इसमें बदलाव क्यों नहीं कर रही है? अगर नाम बदलने से लोगों की समस्याएं हल होती हैं तो कांग्रेस उसका साथ देगी।’’ महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण में शिव सैनिकों द्वारा बाधा उत्पन्न करने की शिकायत करते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखे जाने के संबंध में सवाल करने पर पटोले ने कहा कि गडकरी को यहां चल रही परियोजनाओं का ऑडिट कराकर श्वेतपत्र पेश करना चाहिए। औरंगाबाद की जगह पुणे में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का कुछ समूहों द्वारा विरोध किए जाने के संबंध में पूछने पर पटोले ने कहा कि उनकी पार्टी को लगता है कि ऐसे विश्वविद्यालय राज्य के सभी जिलों में होने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह