लाइव न्यूज़ :

अगर नीतीश प्रधानमंत्री बनेंगे तो संख्या बल की कोई समस्या नहीं होगी : कुशवाहा

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:02 IST

Open in App

जद (यू) संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को ‘पीएम मैटेरियल’ बताते बताते हुए सोमवार को कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री के लिए सत्ता की सर्वोच्च सीट का दावा नहीं कर रहे हैं लेकिन ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई तो ‘‘संख्या बल’’ की समस्या नहीं होगी। वह बिहार भाजपा के कुछ नेताओं की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जता रहे थे कि प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होती है और जनता दल (यूनाइटेड) के अपने दम पर इतनी सीटें जीतने की संभावना नहीं है। हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम वर्तमान में प्रधानमंत्री पद पर दावा नहीं कर रहे हैं। हम राजग के साथ हैं और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं। लेकिन अगर लोग भविष्य की बात करें तो किसी भी चीज को असंभव कहकर खारिज नहीं किया जा सकता है।’’ कुशवाहा ने कुछ हफ़्ते पहले नीतीश को ‘‘पीएम मैटेरियल’’ बताया था और रविवार को जद (यू) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पारित प्रस्तावों में कहा गया कि कुमार शीर्ष पद के दावेदार नहीं हैं लेकिन उनके नेता में इसके लिए सभी गुण विद्यमान हैं। कुशवाहा ने रविवार की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब मैंने पहली बार नीतीश कुमार के पीएम मैटेरियल होने की बात कही थी तो आप में से कई लोगों ने मेरा उपहास किया। अब आप देख सकते हैं... अक्सर ऐसा होता है कि मैं कुछ कहता हूं और बाद में यह एक व्यापक भावना बन जाती है ।’’ उल्लेखनीय है कि 2013 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने के बाद नीतीश ने भाजपा से संबंध तोड़ने का निर्णय किया था और तब उन्हें एक ‘‘धर्मनिरपेक्ष विकल्प’’ के रूप में देखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार भाजपा के कद्दावर नेता मंगल पांडेय को नहीं मिली तवज्जो, सियासी गलियारे में बना चर्चा का विषय

भारतBihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

भारतBihar Cabinet Expansion: पटना पहुंचें पीएम मोदी, शपथ ग्रहण से पहले भव्य रोड शो, देखें वीडियो

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

भारतबिहार कैबिनेट विस्तार आज: घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट; एयरपोर्ट और जंक्शन जाने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट