लाइव न्यूज़ :

मोदी जी ने कोई गलत काम किया है तो लिखना चाहिए, पत्रकार की जिम्मेदारी समाज के लिए अहम - महाराष्ट्र के वन और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 2, 2023 16:44 IST

नेशनल कॉन्क्लेव में बोलते हुए महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों, वन और मत्स्य पालन मंत्री के सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि मीडिया का पूरी तरह धुव्रीकरण होने की बात इसलिए की जा रही है क्योकि आज हम हर चीज को केवल राजनीति के नजरिए से देखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहमें आर्थिक और मानवीय नजरिए से भी चीजों को देखना होगा - सुधीर मुनगंटीवारपत्रकार की जिम्मेदारी समाज के लिए बेहद अहम है - सुधीर मुनगंटीवारआज हम हर चीज को केवल राजनीति के नजरिए से देखते हैं- सुधीर मुनगंटीवार

नागपुर: वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकमत के संस्थापक संपादक जवाहरलाल दर्डा की जन्मशताब्दी एवं लोकमत नागपुर संस्करण के स्वर्ण महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में आज 'लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव' का आयोजन किया जा रहा है। नागपुर के रामदासपेठ स्थित होटल सेंटर प्वाइंट में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का  विषय है- 'क्या भारतीय मीडिया का पूरी तरह धुव्रीकरण हो गया है?'

नेशनल कॉन्क्लेव में बोलते हुए महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों, वन और मत्स्य पालन मंत्री के सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक नागपुर को हृदय की जगह माना जाता है। मैं राजनीति में तो हूं लेकिन मैनें भी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। 

सुधीर मुनगंटीवार ने आगे कहा, "जब मैं पत्रकारिता का छात्र था तो अपने शिक्षकों से एक बात सीखी। मैंने सीखा कि अगर डॉक्टर गलत दवा दे दे तो केलव एक व्यक्ति को नुकसान होता है। लेकिन पत्रकार अगर गलत जानकारी देता है तो उसका गलत प्रभाव पूरे समाज पर होने की आशंका होती है। पत्रकार की जिम्मेदारी इसिलिए समाज के लिए बेहद अहम है। मोदी जी कुछ पत्रकारों के दिल में हैं तो कुछ के दिमाग में। मोदी जी ने कोई गलत काम किया है तो लिखना चाहिए।"

सुधीर मुनगंटीवार ने आगे कहा कि पत्रकारिता करते हुए कई बार खुद की दूषित दृष्टि सत्य को देखने से रोकती है। उन्होंने कहा कि मीडिया का पूरी तरह धुव्रीकरण होने की बात इसलिए की जा रही है क्योकि आज हम हर चीज को केवल राजनीति के नजरिए से देखते हैं। जब हर चीज को राजनीति के नजरिए से देखा जाएगा तो ऐसा ही होगा इसलिए हमें आर्थिक और मानवीय नजरिए से भी चीजों को देखना होगा।

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने की चर्चा करना, पर्यावरण की बात करना, स्वास्थ्य और आहार की बात करना और महिला अधिकारों की बात करना ध्रुवीकरण नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया का पूरी तरह धुव्रीकरण होने की मैं नहीं मानता। 'लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव' के आयोजन के लिए सुधीर मुनगंटीवार ने  लोकमत मीडिया ग्रुप के चेयरमैन विजय दर्डा को धन्यवाद भी दिया।  

टॅग्स :लोकमत नेशनल कॉन्क्लेवलोकमत नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला