लाइव न्यूज़ :

मशहूर लेखक चेतन भगत ने बताया, अगर ट्विटर होता एक देश, तो ट्रोल प्रदेश सहित होते ये चार राज्य

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 2, 2020 14:53 IST

चेतन भगत ने लिखा कि अगर भारतीय ट्विटर एक देश होता, तो चार राज्य होते। इनमें पहला लिबरल प्रदेश, दूसरा भक्ति राष्ट्र, तीसरा, गालियन प्रदेश और चौथा ट्रोल प्रदेश शामिल होता।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर लेखक चेतन भगत ने ट्विटर पर खड़े होने वाले तूफान और आपसी नोक-झोंक को लेकर हमला बोला है। उन्होंने बताया है कि अगर ऐसा होता तो ट्विटर देश के चार राज्य होते, जिनमें कई तरह की खासियत होतीं। 

मशहूर लेखक चेतन भगत ने ट्विटर पर खड़े होने वाले तूफान और आपसी नोक-झोंक को लेकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कल्पना की है कि अगर ट्विटर एक देश होता तो उसकी स्थिति क्या होती। दरअसल, उन्होंने बताया है कि अगर ऐसा होता तो ट्विटर देश के चार राज्य होते, जिनमें कई तरह की खासियत होतीं। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगर भारतीय ट्विटर एक देश होता, तो चार राज्य होते। इनमें पहला लिबरल प्रदेश, दूसरा भक्ति राष्ट्र, तीसरा, गालियन प्रदेश और चौथा ट्रोल प्रदेश शामिल होता।

इससे पहले चेतन भगत ने दिल्ली हिंसा पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'कोरोना के चलते दुनिया की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग में गिरावट आ रही है। भारत पहले ही अर्थव्यवस्था की सुस्ती से जूझ रहा है, जिसमें सुधार आने के संकेत दिखाई देना मुश्किल हो रहा है। नौकरियों में भी वृद्धि नहीं हो रही है। इन सब मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, लेकिन हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम हो रहा है।'

चेतन भगत ने ट्विटर के चारों राज्यों के बताए मतलब

1. लिबरल प्रदेश- धार्मिकता की भूमि, अच्छी अंग्रेजी और न्याय 2. भक्ति राष्ट्र- आत्म व्याख्यात्मक3. गालियन प्रदेश- चाहे जो हो जाये- दुर्व्यवहार4. ट्रोल प्रदेश - मतलबी बातें कहें, अशिष्ट, असभ्य हों

If Indian twitter was a country, these would be the states:1.Liberal Pradesh - the land of righteousness, good English and justice2. Bhaktrashtra - self explanatory3. Galliyan Pradesh - no matter what happens - abuse4. Troll Pradesh - say mean things, heckle, be rude— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) March 2, 2020

बता दें आए दिन चेतन भगत अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह मशहूर उपन्यासकार हैं। उनके अधिकतर उपन्यास मशहूर हुए हैं, जिनमें से कुछ उपन्यासों पर फिल्में भी बन चुकी हैं। 

टॅग्स :चेतन भगतट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos