लाइव न्यूज़ :

गंगा अगर स्वच्छ है तो इसका जल पीने योग्य होना चाहिए : गोविंदाचार्य

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:19 IST

Open in App

आरएसएस के पूर्व विचारक और भाजपा के पूर्व नेता के. एन. गोविंदाचार्य ने शुक्रवार को कहा कि गंगा का जल कहीं भी पीने योग्य होना चाहिए और गंगा साफ हुई या नहीं, इसका पैमाना यही होना चाहिए। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गंगा का ‘‘पर्यावरणीय बहाव’’ सुनिश्चित करने की जरूरत है। गोविंदाचार्य 28 अगस्त से 18 दिनों की ‘यमुना यात्रा’ पर हैं। उन्होंने पिछले वर्ष अक्टूबर में राम तपस्थली से गंगासागर तक ‘गंगा यात्रा’ पूर्ण की थी। उन्होंने पिछले वर्ष मध्य प्रदेश में अमरकंटक में नर्मदा नदी के किनारे 29 दिनों की यात्रा निकाली थी। यह पूछने पर कि क्या यात्रा के दौरान उन्होंने गंगा के जल को साफ पाया, तो उन्होंने कहा, ‘‘अब भी काफी कुछ किया जाना है। गंगा जल किसी भी स्थान पर पीने योग्य होना चाहिए। नदी साफ है अथवा नहीं इसका पैमाना भी यही होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को इलाहाबाद के प्रयाग में ‘यमुना यात्रा’ पूरी करने के बाद वह गंगा, नर्मदा और यमुना पर विस्तृत रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इसका उचित तरीके से दस्तावेजीकरण करने की जरूरत है। यह योजना का हिस्सा है।’’ गोविंदाचार्य ने कहा कि वह तीनों नदियों की यात्रा पर इसलिए निकले ताकि लोगों का ध्यान उनकी दशा की तरफ खींच सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार