लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आईईडी को निष्क्रिय किया गया, आतंकवादियों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 11:06 IST

Open in App

जम्मू, 31 जुलाई जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी जिले में शक्तिशाली आईईडी का समय रहते पता चलने और उसे निष्क्रिय कर देने से शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-राजौरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैथूनी-दिलोगरा में एक पुलिया के नीचे संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा विस्फोटक लगाया हुआ मिला जिसे सेना के बम निष्क्रिय दस्ते ने सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर निष्क्रिय कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के सड़क मुआयना दल (आरओपी) द्वारा आईईडी का पता चलने के बाद करीब तीन घंटे तक इस महत्त्वपूर्ण मार्ग पर यातायात रुका रहा।

अधिकारियों ने बताया कि समझा जाता है कि आतंकवादियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए रात में विस्फोटक लगाया। साथ ही बताया कि धमाके की साजिश रचने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़ा तलाश अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों ने आईईडी को सड़क से हटाकर पास के जंगल में फेंक दिया और बाद में बिना किसी नुकसान के नियंत्रित विस्फोट में इसमें धमाका कर इसे नष्ट किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज