लाइव न्यूज़ :

ICICI बैंक CEO चंदा कोचर के खिलाफ कराएगा जाँच, वीडियोकॉन को फायदा पहुँचाने का है आरोप

By भारती द्विवेदी | Updated: May 30, 2018 18:46 IST

पिछले महीने आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को नया नोटिस जारी किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: आईसीआईसी बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ बैंक जांच करेगा। चंदा कोचर पर व्हिसल ब्लोअर द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद बैंक ने बुधवार को उनके खिलाफ स्वतंत्र जांच करने का फैसला किया है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसी ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में ये जानकारी दी है कि चंदा कोचर के खिलाफ जांच की जिम्मेदारी किसी स्वतंत्र व्यक्ति को दी जाएगी। फाइलिंग में बताया गया है कि जांच के दौरान फॉरेसिंक, रिव्यू, संबंधित लोगों से पूछताछ, ईमेल और अन्य चीजों को भी शामिल किया जाएगा।

ICICI की CEO चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और अन्य के खिलाफ CBI करेगी प्राथमिक जाँच

चंदा कोचर पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने पति दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत की कंपनी को लाभ दिलवाया। मामले के सामने आने के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सीईओ चंदा कोचर का बचाव करते हुए कहा कि उसे चंदा कोचर में "पूरा यकीन" है। बैंक ने कहा है कि वीडियोकॉन को दिये गये लोन में किस भी रह के पक्षपात या परिवारवाद नहीं किया गया, न ही एक-दूसरे का हित साधा गया है। आईसीआईसीआई बैंक के एमके शर्मा ने मीडिया को दिए बयान में दावा किया कि बैंक ने नियामक संस्था को इस मुद्दे से जुड़े सभी सवालों के संतोषजनक जवाब दे दिए हैं।

ICICI-Videocon Case: 3250 करोड़ कर्ज के एवज में चंदा कोचर के पति के नाम कंपनी, सात बिंदुओं में समझें पूरा मामला

ये मामला पहली बार तब सामने आया जब साल 2016 में एक शेयरधारक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :चंदा कोचरआईसीआईसीआईबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह