लाइव न्यूज़ :

अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन के घर-फैक्ट्री जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम, पुख्ता सबूत मिलने पर हो सकती है गिरफ्तारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 28, 2020 14:21 IST

दिल्ली की हिंसा में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 39 पहुंच गई। उत्तरपूर्व दिल्ली के दंगा प्रभावित कुछ इलाकों में दुकानें खुलने के साथ ही हालात सामान्य होते दिखे।

Open in App
ठळक मुद्देआईबी के अधिकारी अंकित शर्मा उत्तर पूर्व दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में बुधवार ( 26 फरवरी) को एक नाले में मृत मिले। हत्या का आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने ताहिर हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। 

इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या की जांच के लिए नेहरू विहार वॉर्ड के पार्षद ताहिर हुसैन के घर और फैक्ट्री पर जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक टीम पहुंची। ताहिर हुसैन पर दिल्ली पुलिस ने  IPC की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत एफआईआर दर्ज की है। ताहिर हुसैन पर इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है। दिल्ली फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक टीम आज (28 फरवरी) चांद बाग इलाके में पार्षद ताहिर हुसैन की फैक्ट्री और घर से सबूत जुटाने पहुंची है। ताहिर हुसैन के घर पर पत्थर, पेट्रोल बम मिले थे, जिसके बाद कल रात उन पर दयालपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है। हत्या का आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने ताहिर हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। 

Delhi: A team of Delhi Forensic Science Laboratory collects evidence from municipal councillor Tahir Hussain's factory in Chang Bagh area. Yesterday, Aam Aadmi Party suspended him from its primary membership. #DelhiViolencepic.twitter.com/PQXuB280BI— ANI (@ANI) February 28, 2020

पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑडर्र) एसएन श्रीवास्तव ने कहा, हम हर अपराधी को सजा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं, 100 से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं, कानूनी प्रक्रिया जारी है। एसएन श्रीवास्तव ने कहा, मेरा काम यह सुनिश्चित करना होगा कि लोग सुरक्षित महसूस करें। 

 

SN Shrivastava, Delhi Police Special Commissioner (Law and Order), on action against municipal councillor Tahir Hussain: We are trying to bring every culprit to justice and we are working on it. #DelhiViolencepic.twitter.com/dmDenwrFEK— ANI (@ANI) February 28, 2020

दिल्ली: दयालपुर पुलिस स्टेशन में ताहिर हुसैन के खिलाफ FIR

दिल्ली हिंसा में दयालपुर पुलिस स्टेशन में  IPC की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत एक एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। इस FIR में पार्षद ताहिर हुसैन का नाम 'विवरण' में शामिल है। अंकित शर्मा के परिवार वालों ने स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या का शक जाहिर किया है। ताहिर हुसैन ने दावा किया है कि ये आरोप गलत है। जिस वक्त ये सारी घटना हुई वह अपने घर से निकल कर किसी रिश्तेदार के यहां चल गया था। आप के पार्षद ताहिर हुसैन ने अपने एक रिश्तेदार के घर से वीडियो जारी कर अपने आप को निर्दोष बताया है। 

26 फरवरी को चांद बाग इलाके में अंकित शर्मा का नाले में मिला शव

आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा उत्तर पूर्व दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में बुधवार ( 26 फरवरी) को एक नाले में मृत मिले। वह इसी इलाके में रहते थे। अंकित शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। अंकित शर्मा 2017 में आईबी में भर्ती हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय अंकित शर्मा मंगलवार से लापता थे। अंकित के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उनकी हत्या किसी धारधार हथियार से गोदकर हुई है। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाताहिर हुसैनजाफराबाद हिंसादिल्ली पुलिसएसएन श्रीवास्तवशाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज