लाइव न्यूज़ :

CDS के नए संयुक्त सचिव होंगे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर और शांतनु, मोदी सरकार ने किए बदलाव

By भाषा | Updated: January 20, 2020 17:58 IST

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि 1995 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी ठाकुर का कार्यकाल तीन दिसंबर 2022 तक होगा। वहीं 1997 बैच के त्रिपुरा कैडर के आईएएस अधिकारी शांतनु की नियुक्ति इस पद पर 27 मार्च 2024 तक के लिये हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसैन्य मामलों का विभाग बनाया था जिसके प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत हैं।कुल 31 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति संयुक्त सचिव के तौर पर की गई है।

वरिष्ठ नौकरशाहों राजीव सिंह ठाकुर और शांतनु को हाल में बनाए गए सैन्य मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने अहम प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को यह बदलाव किये।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि 1995 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी ठाकुर का कार्यकाल तीन दिसंबर 2022 तक होगा। वहीं 1997 बैच के त्रिपुरा कैडर के आईएएस अधिकारी शांतनु की नियुक्ति इस पद पर 27 मार्च 2024 तक के लिये हुई है।

सरकार ने पिछले महीने सैन्य मामलों का विभाग बनाया था जिसके प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत हैं। केंद्र सरकार के विभागों में कुल 31 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति संयुक्त सचिव के तौर पर की गई है।

इसमें कहा गया कि ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी विशाल गगन पांच साल के लिये रक्षा विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किये गए हैं। आशुतोष अग्निहोत्री को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। आदेश के मुताबिक जम्मू कश्मीर कैडर के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार परमार गृह मंत्रालय के तहत आने वाले अंतर राज्यीय परिषद् सचिवालय के सलाहकार होंगे।

भरत एच खेड़ा को कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया कि नागाराजु मद्दिराला कोयला मंत्रालय में संयुक्त सचिव होंगे। एस सुरेश कुमार और पुनीत अग्रवाल को क्रमश: वाणिज्य विभाग और रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगृह मंत्रालयबिपिन रावतअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज