लाइव न्यूज़ :

अंशु प्रकाश मारपीट मामला: आईएएस अफसरों ने किया काली पट्टी बांधकर विरोध, कहा- CM माफी मांगें

By स्वाति सिंह | Updated: February 26, 2018 17:21 IST

प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना के लिए सीएम को माफी मांगनी चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 26 फरवरी: आईएएस ज्वाइंट फॉरम ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से बदसलूकी मामले को लेकर सोमवार को हाथ में काली पट्टी बंधकर प्रेस कांफ्रेंस किया। आईएएस असोसिएशन फोरम काला पट्टा बंधकर अपना विरोध प्रदर्शन भी कर रहा है। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना के लिए सीएम को माफी मांगनी चाहिए।

आईएएस की जॉइंट फोरम पूजा जोशी ने कहा ' हम इस मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल से लिखित तौर पर माफी चाहते हैं, लेकिन सीएम और डिप्टी सीएम ने माफी के बजाय घटना से ही इंकार कर रहे हैं। ये दिखाता है कि वह भी इस मामले में शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: IAS मारपीट मामले में मुख्यमंत्री आवास से बरामद सीसीटीवी फुटेज से हुई थी छेड़छाड़

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों द्वारा  दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ की गई बदसलूकी मामले में आरोपी विधायक अमानतुल्ला खान को जामिया नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस आप के विधायक प्रकाश जरवाल को भी गिरफ्तार कर चुकी है। अंशु प्रकाश ने इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने विधायक प्रकाश जरवाल को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 353, 323, 342, 504, 506 (2) और 120 बी व 34 के तहत केस दर्ज हुआ है।  

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में चल रहा है 'लूटो और भागो' का अभियान: AAP

पिछले हफ्ते आई अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट में उनके संग मारपीट होने की पुष्टि हुई थी। आम आदमी पार्टी अंशु प्रकाश द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताती रही है। वहीं मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले में अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन अलग-अलग बयान दे रहे हैं। वीके जैन ने कहा था कि उन्होंने 19 फरवरी को मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट होते हुए देखा है। इसके साथ ही वीके जैन ने यह भी कहा था कि उन्होंने अंशु प्रकाश का चश्मा गिरते देखा था। इससे पहले वीके जैन ने बयान दिया था कि वह मीटिंग में मौजूद थे लेकिन जब ये घटना हुई तब वो वॉशरूम में थे।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालअंशु प्रकाश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप