लाइव न्यूज़ :

शिवराज के बयान से आईएएस खफा, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

By राजेंद्र पाराशर | Updated: April 27, 2019 04:55 IST

लोकसभा चुनाव में लगातार राजनीतिक दलों के नेताओं का विवादित बयान जारी है। वहीं, नेताओं के विवादित बयान पर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई की जा रही है।

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छिंदवाड़ा कलेक्टर को लेकर दिए विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है। चौहान के खिलाफ आईएएस एसोसिएशन आ गया है। एसोसिएशन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई और शिवराज के बयान को संज्ञान में लेने की मांग की है।

लोकसभा चुनाव के चुनावी समर में लगातार राजनीतिक दलों के नेताओं का विवादित बयान जारी है। वहीं, नेताओं के विवादित बयान पर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान को लेकर आईएएस एसोसिएशन ने निंदा की है। साथ ही एशोसिएशन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिवराज सिंह के बयान पर संज्ञान लेने की मांग की है। हालांकि शिवराज ने अपने बयान पर सफाई पेश की है।

गौरतलब है कि चौहान बुधवार को छिंदवाड़ा जिले के चौरई कस्बे में जनसभा को संबोधित करने गए थे, जहां से उनके हेलीकाप्टर को जिला प्रशासन के निर्देश पर पांच बजे से पहले रवाना कर दिया गया। इस पर चौहान ने सड़क मार्ग का सहारा लिया। जनसभा के दौरान चौहान ने प्रशासन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के दवाब में काम करने का आरोप लगाते हुए धमकी दी थी, "बंगाल में ममता दीदी, वह नहीं उतरने दे रही थीं। ममता दीदी के बाद कमलनाथ दादा। यह आ गए। अरे भाई सत्ता के मद में ऐसे चूर मत हो। ये पिट्ठू कलेक्टर सुन ले रे, हमारे दिन भी आएंगे, तब तेरा क्या होगा।"

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज