लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चुरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: July 9, 2025 14:45 IST

दुर्घटनास्थल के कई वीडियो भी ऑनलाइन सामने आए। इन दृश्यों में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा देखा जा सकता था। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना राजलदेसर थाना क्षेत्र में हुई। दुर्घटना का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।

Open in App

चुरू (राजस्थान): भारतीय वायु सेना (IAF) का एक जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार, 9 जुलाई को राजस्थान के चूरू में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान के पायलट की मौत हो गई। यह लड़ाकू विमान जगुआर विमान का दो सीटों वाला संस्करण था।

इंडिया टुडे के अनुसार, विमान के मलबे में पायलट का शव मिला। विमान ने सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरी थी। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। दुर्घटनास्थल के कई वीडियो भी ऑनलाइन सामने आए। इन दृश्यों में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा देखा जा सकता था। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना राजलदेसर थाना क्षेत्र में हुई। दुर्घटना का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।

जगुआर विमान के बारे में:

जगुआर एक ब्रिटिश-फ्रांसीसी सुपरसोनिक जेट अटैक एयरक्राफ्ट है। यह एक पारंपरिक सिंगल-सीट, स्वेप्ट-विंग, ट्विन-इंजन फाइटर जेट है। 1979 में, भारतीय वायुसेना को 18 रॉयल एयर फ़ोर्स (RAF) जगुआर विमान उधार दिए गए थे, जिनमें से पहले दो विमान पश्चिमी वायु कमान के पास 1979 में ही परिचालन में थे। भारतीय वायुसेना के लिए विमानों का दूसरा बैच वार्टन में निर्मित 40 जगुआर इंटरनेशनल विमान थे, जिनमें से पहला विमान मार्च 1981 में दिया गया था।

टॅग्स :IAFindian air force
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतराष्ट्रपति मुर्मू भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, आसमान में 25 मिनट तक संभाली को-पायलेट की जिम्मेदारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम