लाइव न्यूज़ :

एक्स ओरियन युद्धाभ्यास: पहली बार किसी विदेशी धरती पर राफेल विमान ने भरी उड़ान, भारतीय वायु सेना ने शेयर किया फोटो-वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 2, 2023 18:05 IST

गौर करने वाली बात यह है कि यह युद्धाभ्यास 17 अप्रैल को शुरु हुआ था और यह 5 मई 2023 तक चलेगा। इस अभ्यास में भारत और फ्रांस के अलावा जर्मनी, यूनान, इटली, नीदरलैंड, ब्रिटेन, स्पेन और अमरीका की वायुसेना भी भाग ले रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना ने फ्रांस में आयोजित एक्स ओरियन युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया है। इस युद्धाभ्यास में आईएएफ के राफेल विमान भी शामिल हुआ है। ऐसे में राफेल विमान के लिए यह पहली बार है कि वह किसी विदेशी धरती पर अपनी पहली उड़ान भरी है।

पेरिस: फ्रांस में चल रहे एक्स-ओरियन में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने हिस्सा लिया है। इस हवाई अभ्यास में आईएएफ के राफेल लड़ाकू विमान पहली बार किसी विदेशी धरती पर उड़ान भरी है। ऐसे में यह पहला मौके है जब किसी एक अंतरराष्ट्रीय अभ्यास में इन विमान ने हिस्सा लिया है। 

इस हवाई अभ्यास के कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए है जिसमें राफेल विमान को किसी विदेशी धरती पर उड़ान भरते हुए देखा गया है। बता दें कि एक्स ओरियन युद्धाभ्यास 17 अप्रैल को शुरु हुआ था और यह 5 मई 2023 तक चलेगा। 

राफेल विमान ने ऐसे भरी पहली विदेशी उड़ान

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स ओरियन युद्धाभ्यास के कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए है जो आईएएफ ने अपने ट्विटर हैंडर पर पोस्ट किया है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे राफेल उड़ान भरने की तैयारी कर रहा है और उसमें सवार होने के लिए आईएएफ के पायलट के वहां आते है और उसे उड़ाते है। 

पहले तीन पुरुष और एक महिला पायलट को विमान के तरफ जाते हुए देखा जाता है और फिर विमान चालू होकर रनवे पर दौड़ता है। इसके बाद वह आसमान में उड़ान भर लेता है। वीडियो में विमान में से आसमान का नजारा भी दिखाया गया है। एक और वीडियो में किसी दूसरे विमान से क्लिप बनाया गया है जिसमें एक साथ कई विमानों को आसमान में उड़ते दिखाया गया है। इस दौरान काफी तेज आवाज भी आ रही है। 

पिछले महीने इस युद्धाभ्यास को लेकर क्या बोला था आईएएफ

इससे पहले भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा था कि ‘‘इस अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन 17 अप्रैल से पांच मई के बीच किया जा रहा है। अभ्यास के लिए भारतीय वायुसेना की टुकड़ी में चार राफेल विमान, दो सी-17 विमान और दो आईएल-78 विमान तथा 165 वायु सैनिक शामिल किये गए हैं।’’ 

गौर करने वाली बात यह है कि इस अभ्यास में भारत और फ्रांस के अलावा जर्मनी, यूनान, इटली, नीदरलैंड, ब्रिटेन, स्पेन और अमरीका की वायुसेना भी भाग ले रही हैं। बयान के अनुसार इस अभ्यास के दौरान होने वाली भागीदारी अन्य देशों की वायु सेनाओं से सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को आत्मसात करके भारतीय वायुसेना की कार्यशैली तथा धारणा को और समृद्ध करेगी।

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :IAFFranceराफेल फाइटर जेटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए