लाइव न्यूज़ :

'उम्मीद है मोदी और शाह मेरा हश्र हरेन पंड्या की तरह करने की योजना नहीं बना रहे', सुब्रमण्यम स्वामी का सनसनीखेज ट्वीट

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2022 15:47 IST

भाजपा में रहते हुए भी नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने एक सनसनीखेज ट्वीट किया है। स्वामी एक तरह से पीएम मोदी और अमित शाह पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते नजर आए।

Open in App

नई दिल्ली: भाजपा के साथ रहते हुए भी सुब्रमण्यम स्वामी केंद्र सरकार पर कई बार हमलावर होते नजर आए हैं। कई बार उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति से लेकर कई अन्य मुद्दों पर पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। हालांकि सोमवार को स्वामी ने एक सनसनीखेज ट्वीट कर दिया जिसमें सीधे तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते वे नजर आए।

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। स्वामी ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि मोदी और शाह मुझ पर हरेन पांडेय की तरह योजना नहीं बना रहे हैं।' भाजपा नेता ने आगे लिखा, 'यदि ऐसा है तो मुझे अपने दोस्तों को सचेत करना पड़ सकता है।'

स्वामी यहीं नहीं रूके और आगे लिखा, 'याद रखें मैं जितना अच्छा पाता हूं, वही देता भी हूं। आरएसएस में सर्वोच्च पदों पर जो रहें, इन दोनों ने उन्हें भी झांसा दिया है।'

सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट

हरेन पंड्या कौन थे, क्या है पूरी कहानी?

हरेन पंड्या गुजरात के पूर्व गृह मंत्री थे। 26 मार्च 2003 को सुबह लगभग 7:40 बजे पंड्या को दो अज्ञात हमलावरों ने मार डाला। पंड्या पर ये हमला उस समय हुआ जब इन्होंने अहमदाबाद के लॉ गार्डन में सुबह की अपनी सैर समाप्त ही की थी। पंड्या की लाश उनके कार में मिली थी।

उनकी हत्या के बाद बहुत सारे विवाद हुए। यहां तक कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के तत्कालीन उप प्रधान मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी जैसे शीर्ष भाजपा नेता आरएसएस के भीतर ही गहन जांच के दायरे में थे। पंड्या भी खुद आरएसएस के सदस्य थे। 

बताया जाता है कि आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने भी पांड्या को उनकी जान के लिए खतरे के बारे में सचेत किया था और यहां तक ​​कि गोधरा दंगों की जांच कर रहे विशेष जांच दल को भी पंड्या के बारे में बताया था। पंड्या के पिता विट्ठलभाई पांड्या ने भी गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए थे।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज