लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के लिए मेरे पास कोई प्रस्ताव नहीं: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:22 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल के पुनर्गठन का कोई प्रस्ताव नहीं है और इस संबंध में कोई भी निर्णय, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ दिल्ली में उनकी मुलाकात के बाद लिया जाएगा।

येदियुरप्पा, शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुछ केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। येदियुरप्पा ने कहा, “राज्य के विकास, सिंचाई परियोजनाओं और अन्य मुद्दों पर प्रधानमंत्री से बातचीत करने तथा कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के लिए मैं कल दिल्ली जा रहा हूं।”

प्रधानमंत्री और संबंधित मंत्रियों के साथ प्रस्तावित बैठक में मुख्यमंत्री, कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी की मांग कर सकते हैं। पड़ोसी राज्य तमिलनाडु इस परियोजना का विरोध कर रहा है। प्रधानमंत्री से भेंट करने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने (प्रधानमंत्री) मुलाकात करने और समय देने को कहा है। इसलिए सबसे मुलाकात करने के बाद मैं परसों (शनिवार) वापस आ जाऊँगा।”

मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मेरे सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, (दिल्ली में) चर्चा के बाद देखते हैं।” मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच येदियुरप्पा ने कहा कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने बुधवार को कहा था कि यह मुख्यमंत्री के विवेक पर निर्भर करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज