लाइव न्यूज़ :

मैंने आपको एक पुलिसकर्मी दिया है, जो वसई-विरार क्षेत्र में ‘‘गुंडागर्दी’’ को समाप्त करेगाः उद्धव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2019 13:04 IST

ठाणे और पालघर जिलों में रैलियों को संबोधित करते हुए मतदाताओं से सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन को एक बार और चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि वसई-विरार क्षेत्र में बढ़ती ‘‘गुंडागर्दी’’ की शिकायतों के मद्देनजर उन्होंने ‘‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’’ रह चुके प्रदीप शर्मा को नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे ने विधानसभा चुनाव में शर्मा के लिए वोट मांगते हुए कहा, ‘‘मैंने आपको एक पुलिसकर्मी दिया है।अब, आपको यह फैसला करना है कि आप अपने प्रतिनिधि के रूप में एक पुलिसकर्मी चाहते हैं या चोर।’’

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनका दल पालघर जिले के वसई-विरार क्षेत्र में बढ़ती ‘‘गुंडागर्दी’’ को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने इसे काबू करने के लिए मतदाताओं का सहयोग मांगा।

ठाकरे ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बृहस्पतिवार की रात ठाणे और पालघर जिलों में रैलियों को संबोधित करते हुए मतदाताओं से सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन को एक बार और चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि वसई-विरार क्षेत्र में बढ़ती ‘‘गुंडागर्दी’’ की शिकायतों के मद्देनजर उन्होंने ‘‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’’ रह चुके प्रदीप शर्मा को नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।

ठाकरे ने विधानसभा चुनाव में शर्मा के लिए वोट मांगते हुए कहा, ‘‘मैंने आपको एक पुलिसकर्मी दिया है। अब, आपको यह फैसला करना है कि आप अपने प्रतिनिधि के रूप में एक पुलिसकर्मी चाहते हैं या चोर।’’ उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र को ‘‘दहशदवाद’’ से मुक्त कराना चाहते हैं।

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उनका दल क्षेत्र में सभी विकास कार्यों को समर्थन देता है। उन्होंने कहा कि लेकिन यदि ये परियोजनाएं आम आदमी पर प्रतिकूल असर डालती हैं, तो पार्टी सड़कों पर प्रदर्शन करने से परहेज नहीं करेगी। ठाकरे ने कहा कि पालघर जिले के वधावन में जवाहरलाल नेहरू पत्तन न्यास द्वारा नियोजित उपग्रह बंदरगाह का यदि लोग विरोध करते हैं तो उसे रद्द कर दिया जाएगा।

ठाकरे ने ठाणे में शिवसेना उम्मीदवार एकनाथ शिंदे के लिए प्रचार करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच साल में जो भी काम किए हैं, उनमें उनकी पार्टी का बड़ा योगदान है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और राकांपा के पास कोई मुद्दा या एजेंडा नहीं है जिस पर वे आगामी चुनाव में बात कर सके। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज