लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर बोलीं सोनिया गांधी- 'इस दिन का लंबे समय से था इंतजार', देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2022 12:18 IST

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी वोट डाला और पत्रकारों से कहा कि उन्हें इस दिन का लंबे समय से इंतजार था।

Open in App

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान आरंभ होने के बाद कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी वोट डाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया।  मतदान से पहले सोनिया गांधी ने संवाददाताओं से सवालों के जवाब में कहा, "मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थी।"

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में पी चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने मतदान किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं।

इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस के करीब नौ हजार से अधिक निर्वाचक (डेलीगेट) आज पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे। 

साथ ही कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के तकरीबन 137 साल के इतिहास में छठी बार यह चुनाव हो रहे हैं। खड़गे को इस पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार बताया जा रहा है। बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता उनका समर्थन कर रहे हैं जबकि शशि थरूर ने अपने आप को बदलाव लाने वाले उम्मीदवार के तौर पर पेश किया है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसप्रियंका गांधीमनमोहन सिंहपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज