लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: अंतर्जातीय विवाह करने पर 24 वर्षीय युवक की हत्या, एक महीने में 'ऑनर किलिंग' का दूसरा मामला

By विशाल कुमार | Updated: May 21, 2022 12:46 IST

युवक के परिवार ने बताया कि 22 वर्षीय नीरज कुमार पंवार को पांच लोगों ने शुक्रवार की रात शाहीनयथगंज थाना क्षेत्र के बेगम बाजार क्षेत्र में व्यस्त मछली बाजार के पास हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमामला हैदराबाद का शाहीनयथगंज थाना क्षेत्र के बेगम बाजार का है।22 वर्षीय नीरज कुमार पंवार की पांच लोगों ने व्यस्त मछली बाजार के पास हत्या कर दी।पंवार ने करीब डेढ़ साल पहले दूसरी जाति की संजना (20) से प्रेम विवाह किया था।

हैदराबाद:हैदराबाद में परिवार की इज्जत के नाम पर एक और हत्या को अंजाम दे दिया गया। इस बार अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने पर एक 22 वर्षीय युवक को उसके पिता के सामने ही सार्वजनिक तौर पर मौत के घाट उतार दिया गया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, युवक के परिवार ने बताया कि 22 वर्षीय नीरज कुमार पंवार को पांच लोगों ने शुक्रवार की रात शाहीनयथगंज थाना क्षेत्र के बेगम बाजार क्षेत्र में व्यस्त मछली बाजार के पास हत्या कर दी।

युवा कारोबारी अपने पिता राजेंद्र पंवार के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहा था कि तभी हमलावरों ने उसके सिर पर ग्रेनाइट पत्थर से हमला कर दिया। जैसे ही वह नीचे गिरा, उन्होंने नारियल काटने के लिए इस्तेमाल किए गए हंसिया से उस पर वार किया।

मूंगफली का खुदरा कारोबार करने वाले बेगम बाजार क्षेत्र के कोलसावाड़ी निवासी पंवार ने करीब डेढ़ साल पहले इसी इलाके की रहने वाली लेकिन दूसरी जाति की संजना (20) से प्रेम विवाह किया था। डेढ़ महीने पहले ही उनके यहां एक बच्चे का जन्म हुआ था।

दो बाइक पर सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने नीरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर व्यापारियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार को बेगम बाजार में बंद का आह्वान किया।

पीड़ित के रिश्तेदारों के अनुसार, उसने एक साल पहले पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी क्योंकि उसे पत्नी के परिवार से अपनी जान को खतरा था।

एक महीने में ऑनर किलिंग का दूसरा मामला:

हैदराबाद में एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी ऑनर किलिंग है। चार मई को सरूरनगर में एक अंतर्जातीय विवाह को लेकर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई थी।

बिलापुरम नागराजू की उनकी पत्नी के सामने उनके भाई और एक अन्य रिश्तेदार ने सार्वजनिक रूप से हत्या कर दी थी। इस साल की शुरुआत में अश्रीन सुल्ताना के साथ भाग जाने के बाद नागराजू ने उससे शादी की थी।

टॅग्स :हैदराबादक्राइमऑनर किलिंगPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल