लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एनकाउंटरः सीएम रेड्डी ने केसीआर-पुलिस अधिकारियों को किया सलाम, कहा-दो बेटियों का पिता होने के नाते मुझे भी पीड़ा

By भाषा | Updated: December 9, 2019 18:06 IST

जगनमोहन रेड्डी ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार के मामलों की त्वरित सुनवाई और उपयुक्त सजा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून बनाने के लिए विधानसभा के वर्तमान सत्र में एक विधेयक लाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों की शीघ्र सुनवाई और मिसाल दिये जाने योग्य सजा सुनिश्चित करेगी। पिता के तौर पर मुझे ऐसी घटनाओं पर क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए? किस तरह की सजा अभिभावक को राहत देगी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने एक पशुचिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के चार आरोपियों के कथित मुठभेड़ में मारे जाने को लेकर सोमवार को तेलंगाना के अपने समकक्ष के चंद्रशेखर राव और तेलंगाना पुलिस की प्रशंसा की।

जगनमोहन रेड्डी ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार के मामलों की त्वरित सुनवाई और उपयुक्त सजा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून बनाने के लिए विधानसभा के वर्तमान सत्र में एक विधेयक लाएगी।

उन्होंने विधानसभा में अपने भावुक भाषण में ऐसे कठोर कानूनों की वकालत की जो महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों की शीघ्र सुनवाई और मिसाल दिये जाने योग्य सजा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ दो बेटियों का पिता होने के नाते इस घटना से मुझे बहुत पीड़ा हुई।

पिता के तौर पर मुझे ऐसी घटनाओं पर क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए? किस तरह की सजा अभिभावक को राहत देगी। हमें उसके बारे में सोचना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ घटना हुई। मीडिया ने दिखाया कि गलत हुआ। बाद में तेलंगाना सरकार ने जवाब दिया। केसीआर और तेलंगाना के पुलिस अधिकारियों को मेरा सलाम।’’

जगनमोहन रेड्डी ने मानवाधिकार का शोर मचाने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘‘ जब किसी फिल्म में नायक मुठभेड़ में किसी को मारता है तो हम सभी तालिया बजाते हैं और कहते हैं कि फिल्म अच्छी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ (लेकिन) यदि कोई साहसिक व्यक्ति असल जिंदगी में वही करता है.... तो कोई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नाम पर दिल्ली से आएगा।

वह कहेगा कि यह गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए। वह सवाल उठाता है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम देखते हैं कि ऐसे सवाल उठ रहे हैं। हमारे कानून ऐसी दयनीय दशा में हैं।’’ 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसतेलंगानाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसवाई एस जगमोहन रेड्डीके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार