लाइव न्यूज़ :

इटली में हैदराबाद का युवक गिरफ्तार, पिता ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

By एएनआई | Updated: April 16, 2019 18:41 IST

मोहम्मद रहीम उद्दीन ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद घोऊसे उद्दीन साल 2016 में अपनी मास्टर डिग्री की पढाई के लिए इटली गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद निवासी मोहम्मद घोऊसे उद्दीन 2016 में अपनी मास्टर डिग्री पढ़ने इटली गया था।इटली मजिस्ट्रेट ने घोऊसे की दिमागी हालत को खराब बताते हुए इलाज कराने का आदेश दिया। घोऊसे 14 मार्च से इटली की जेल में बंद है।

हैदराबाद के एक व्यक्ति ने इटली की जेल में बंद अपने बेटे को छुड़ाने के लिए भारतीय सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने दावा किया है कि विदेशी अधिकारियों ने उनके बेटे को इटली में गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मोहम्मद रहीम उद्दीन ने बताया कि उनका बेटा मोहम्मद घोऊसे उद्दीन साल 2016 में अपनी मास्टर डिग्री की पढाई के लिए इटली गया था। रहीम उद्दीन ने बताया, 'मेरा बेटा मोहम्मद घोऊसे उद्दीन साल 2016 में अपनी मास्टर की डिग्री के लिए इटली गया था। इसके बाद पिछले साल वह घर वापस आया था। लेकिन फिर छह महीनें पहले दोबारा अपना कोर्स पूरा करने के लिए वह रोम गया था।'

रहीम ने कहा 'हम बहुत गरीब है, इस वजह से मेरा बेटा वहां स्कॉलरशीप पर पढ़ने के साथ वहां नौकरी भी करता था। वह एक हॉटल में काम करता था, वहां उसकी कुछ लोगों से बहस हो गई, जिसके कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में भेज दिया।" अपनी पीड़ा बताते हुए रहीम ने बताया की कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने उनके बेटे की दिमागी हालत खराब बताते हुए उसे इलाज के लिए जेल भेजा दिया। वह 14 मार्च से जेल में है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

रहीम ने यह भी बताया कि हैदराबाद में भी उनके बेटे की दिमागी बिमारी का इलाज चला था लेकिन तब वह पूरी तरह से ठीक हो गया था। लेकिन अभी बीते दिनों रहीम को विदेशी अधिकारियों  का फोन आया।अधिकारिओं ने रहीम से अपने बेटे को वापस ले जाने को कहा। 

अब रहीम ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से दरख्वास की है कि वह इनकी मदद करें। रहीम का कहना है कि वह बेहद गरीब हैं इसलिए वह इतना खर्च नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा 'मैं राज्य और केन्द्र सरकार से विनती करता हूं कि वे मेरे बेटे को वापस भारत लाने में मदद करें।

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

ज़रा हटकेविवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

भारत‘पेट्रोल, गैस और डीज़ल का इस्तेमाल बहुत संयम से करें’: पश्चिम एशिया तेल संकट के बीच मोदी का संदेश

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह