लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हैदराबाद में 69 फीट ऊंचे गणपति बप्पा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते भक्त, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: September 6, 2025 15:51 IST

Hyderabad 69 Feet Tall Ganpati Visarjan Video: हैदराबाद सहित पूरे राज्य में 11 दिनों तक चलने वाले विनायक चतुर्थी उत्सव के समापन के उपलक्ष्य में शनिवार को भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: हैदराबाद में 69 फीट ऊंचे गणपति बप्पा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते भक्त, देखें वीडियो

Hyderabad 69 Feet Tall Ganpati Visarjan Video: हैदराबाद सहित पूरे राज्य में 11 दिनों तक चलने वाले विनायक चतुर्थी उत्सव के समापन के उपलक्ष्य में शनिवार को भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन यहां की प्रसिद्ध हुसैन सागर झील और अन्य जलाशयों में किया जा रहा है। पुलिस और सरकारी अधिकारी विसर्जन के अंतिम दिन यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। खैरताबाद के प्रसिद्ध पंडाल में स्थापित 69 फुट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन की यात्रा शनिवार सुबह शुरू हुई। हैदराबाद यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “खैरताबाद बड़े गणेश जी शोभा यात्रा शुरू। खैरताबाद बड़े गणेश जी की भव्य विसर्जन यात्रा खैरताबाद मंडपम से हुसैन सागर तक होगी। भक्तगण मंत्रोच्चार और भक्ति के साथ सड़कों पर कतारों में खड़े हैं।”

अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा विसर्जन के प्रबंधन के लिए कई विभाग समन्वय कर रहे हैं। केवल हुसैन सागर झील में ही लगभग 50,000 मूर्तियों के विसर्जित होने की उम्मीद है और यह प्रक्रिया लगभग 40 घंटे तक चलने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि कुल 29,000 पुलिसकर्मी अलग-अलग पालियों में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। हुसैन सागर झील पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नौ नावें, आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) की टीमें और 200 तैराक तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया हालांकि ज्यादातर मूर्तियों का विसर्जन शनिवार को किया जाएगा लेकिन पंडालों के आयोजकों ने कई दिन पहले ही मूर्तियों का विसर्जन शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि शहर की सीमा में दो लाख से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन किया जा चुका है। तेलंगाना में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का उत्सव भक्तिमय उत्साह और उल्लास के साथ शुरू हुआ था।

टॅग्स :हैदराबादGanesh Utsavगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

क्राइम अलर्टजब से घर में बिल्ली लायी हो सर्दी और खांसी हो रहे?, मां और दादी से झगड़ा, 23 वर्षीय डॉक्टर टी प्रिंसी उर्फ ​​श्रेष्ठा ने आत्महत्या की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?