लाइव न्यूज़ :

झारखंडः बोकारो रेलवे स्टेशन से तेलंगाना ले जाए जा रहे 87 बच्चे बरामद, मानव तस्करी का है शक 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2018 18:56 IST

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विनय कुमार जोगी ने बताया कि रांची पुलिस ने बोकारो पुलिस को बच्चों को तेलंगाना ले जाने की सूचना दी थी। इसी सूचना के आधार पर बोकारो के बालीडीह पुलिस और बाल कल्याण समिति की संयुक्त कार्रवाई में एलेप्पी एक्सप्रेस से 87 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया। 

Open in App

रांची,12 जुलाई: झारखंड के बोकारो रेलवे स्टेशन पर एलेप्पी एक्सप्रेस से तेलंगाना ले जाये जा रहे 87 बच्चों को संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए बाल कल्याण समिति और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन बच्चों को ट्रेन से उतारा गया। मामले की जांच की जा रही है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विनय कुमार जोगी ने बताया कि रांची पुलिस ने बोकारो पुलिस को बच्चों को तेलंगाना ले जाने की सूचना दी थी। इसी सूचना के आधार पर बोकारो के बालीडीह पुलिस और बाल कल्याण समिति की संयुक्त कार्रवाई में एलेप्पी एक्सप्रेस से 87 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया। 

छह मौलवी को भी उतारा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। सभी बच्चे जामताडा प्रखंड के नारायणपुर के रहने वाले हैं और धनबाद में ट्रेन पर सवार होकर तेलंगाना जा रहे थे। वहीं बोकारो पुलिस जामताडा पुलिस से संपर्क कर परिजनों से जानकारी लेने में जुटी है। 

बालीडीह थाना प्रभारी कमल किशोर ने बताया कि बरामद किए गए 87 बच्चों में से अधिकांश की उम्र 7 से 8 साल की है। उनके साथ मौजूद हाफिज नामक एक युवक ने उक्त बच्चों को तेलंगाना ले जाने के संबंध में जानकारी दी। लेकिन यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। 

फिलहाल बच्चों को आश्रय गृह में सीडब्लूसी की देख-रेख में रखा गया है। पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि यह मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा है या नहीं। पुलिस के अधिकारी जांच में जुटे हैं कि क्या वाकई जो मौलवी अपने को बताकर बच्चे को मदरसे में ले जा रहे हैं वे सही कह रहे हैं य नही? उसको लेकर बच्चों के परिजनों से भी संपर्क साधा जा रहा है। पुलिस और सीडब्लूसी यह जानकारी में जुटी है कि इतने बच्चों को आखिर क्यों ले जाया जा रहा था?लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मानव तस्करीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार