लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चलते-चलते 20 फुट की ऊंचाई से अचानक जमीन पर गिरा विशाल झूला, हादसे में 11 महिलाएं-बच्चे हुए घायल, पूर्व सीएम ने जताया दुख

By आजाद खान | Updated: March 22, 2023 09:43 IST

अजमेर के इस हादसे को लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया है कि 'अजमेर में बस स्टैंड के पास आयोजित एक मेले में झूला टूटने से महिलाओं व बच्चों सहित करीब 10 लोगों के घायल होने के समाचार अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अजमेर जिले में एक बड़ा हादसे होते हुए बच गया है। यहां पर आयोजित एक मेले में झूला के टूटकर नीचे गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 11 लोग घायल हुए है जिसमें औरतें और बच्चे शामिल है।

जयपुर:राजस्थान के अजमेर जिले में मंगलवार को करीब 20 फुट की ऊंचाई से एक झूला गिरने से उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए है। मामले में बोलेत हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘यह घटना झूले की केबल टूटने के कारण हुई। हादसे में 11 लोगों को चोटें आई है। जेएलएन सरकारी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है और वे सभी खतरे से बाहर हैं।’’ 

बता दें कि नीचे आते समय झूले की केबल अचानक टूट गई जिससे वह गिर गया था। ऐसे में इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कथित तौर पर झूला को नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं इस हादसे को लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट किया है और इसे लेकर दुख जताया है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि राजस्थान के अजमेर जिले में एक मेले का आयोजन था, इस दौरान मेले में मौजूद लोग वहां लगे हिंडोला (Carousel) की सवारी कर रहे थे। ऐसे में झूलते समय अचानक झूला टूट गया और और उसमें सवाल महिलाएं और बच्चे नीचे आ गिरे। हालांकि इस हादसे में केवल लोग घायल ही हुए है और उनका इलाज जेएलएन सरकारी अस्पताल (JLN Medical College) में चल रहा है। 

मामले में बोलते हुए अजमेर एएसपी सुशील कुमार ने कहा है कि यह मेला अजमेर बस स्टैंड के पास आयोजित हुआ था, ऐसे में झूले का केबिल टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 11 लोग घायल हुए है। ऐसे में सभी घायलों का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर है। 

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

हादसे के बारे में बोलते हुए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक ट्वीट किया है और इस पर अपना दुख प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है कि 'अजमेर में बस स्टैंड के पास आयोजित एक मेले में झूला टूटने से महिलाओं व बच्चों सहित करीब 10 लोगों के घायल होने के समाचार अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।'

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :राजस्थानAjmerवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी