लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप डील पर रोक, Amazon के पक्ष में फैसला

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 6, 2021 12:45 IST

साल 2019 में अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप को 1920 लाख डॉलर के बदले फ्यूचर ग्रुप की गिफ्ट वाउचर इकाई में 49 फीसदी हिस्सेदारी ली थी. जिसके बाद फ्यूचर ग्रुप के किशोर बियानी ने मुकेश अंबानी की रिलायंस के साथ विलय करार कर लिया था. अमेजन ने इस विलय करार पर आपत्ति जताई थी.

Open in App
ठळक मुद्देसिंगापुर के इमरजेंसी आर्बिट्रेटर ने अमेजन के पक्ष में सुनाया था फैसलादिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने भी लगाई थी डील पर रोक24,713 करोड़ की डील पर संकट के बादल

रिलायंस रिटेल के साथ किशोर बियानी के फ्यूचर रिटेल लिमिटेड में विलय के 24,713 करोड़ रुपए के सौदे के मामले में अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की बड़ी जीत हुई है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस और फ्यूचर रिटेल की डील पर रोक लगाने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है. रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप डील के खिलाफ अमेजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है.

सिंगापुर के इमरजेंसी आर्बिट्रेटर ने अमेजन के पक्ष में सुनाया था फैसला

रिलायंस और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के बीच हुए करार को अमेजन ने पहले सिंगापुर स्थित इमरजेंसी आर्बिट्रेटर में चुनौती दी थी. इमरजेंसी आर्बिट्रेटर ने फ्यूचर ग्रुप को रिलायंस रिटेल के साथ 27,513 करोड़ रुपये के सौदे पर रोक लगाने का निर्देश दिया था. अमेजन ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सिंगापुर के इमरजेंसी आर्बिट्रेटर का फ्यूचर रिटेल लिमिटेड को रिलायंस रिटेल के साथ विलय करार को रोकने का फैसला ‘वैध' है और इसका क्रियान्वयन कराया जाना चाहिए. 

यह हैं पूरा मामला

साल 2019 में अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप को 1920 लाख डॉलर के बदले फ्यूचर ग्रुप की गिफ्ट वाउचर इकाई में 49 फीसदी हिस्सेदारी ली थी. जिसके बाद फ्यूचर ग्रुप के किशोर बियानी ने मुकेश अंबानी की रिलायंस के साथ विलय करार कर लिया था. अमेजन ने इस विलय करार पर आपत्ति जताई थी. जिसके बाद से यह मामला सिंगापुर के इमरजेंसी आर्बिट्रेटर के पास पहुंचा. आर्बिट्रेटर ने अमेजन के पक्ष में फैसला सुनाया था.

दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने भी लगाई थी डील पर रोक

इसके बाद यह केस दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने भी इमरजेंसी आर्बिट्रेटर के आदेश को भारत में लागू करने योग्य ठहराया था और फ्यूचर रिटेल डील पर रोक लगाने का निर्देश दिया था. सिंगल जज बेंच ने फ्यूचर डायरेक्टर किशोर बियानी की संपत्ति कुर्क करने का भी निर्देश दिया था. बाद में दिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सिंगल जज बेंच के आदेश पर रोक लगा दी थी. हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ अमेजन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

टॅग्स :मुकेश अंबानीसुप्रीम कोर्टरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई