लाइव न्यूज़ :

‘देश का नेता कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो-प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा’, जदयू की दो दिवसीय बैठक से पहले समर्थकों ने लगाया जमकर नारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2022 12:40 IST

इन नारों को लेकर जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने नीतीश कुमार की तारीफ की है और कहा है कि वे अपने वादे पर कायम रहते हैं, चाहे वह शराबबंदी हो या ग्रामीण विद्युतीकरण का मामला हो। यही नहीं इस दौरान उन्होंने भाजपा की आलोचना भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू की दो दिवसीय बैठक से पहले समर्थकों द्वारा नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए गए है।यही नहीं जदयू कार्यालय में भी नारे वाले पोस्टर देखे गए है। ऐसे में जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद भाजपा की आलोचना करते हुए भी दिखाई दिए है।

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) की दो दिवसीय बैठक शनिवार को पटना स्थित राज्य मुख्यालय में शुरू होने वाली है। पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी नेताओं एवं देशभर के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीरचंद पटेल मार्ग कार्यालय का दौरा किया। मुख्यमंत्री के वहां पहुंचते ही ‘‘देश का नेता कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो’’ के नारे के साथ उनका स्वागत किया गया। जदयू के शीर्ष नेता ने नारों के बीच विनम्रता से हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

जदयू कार्यालय में लगाए गए नारे वाले पोस्टर

पत्रकारों द्वारा उनके प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के बारे में सवाल पूछे जाने पर नीतीश ने उनसे उन्हें शर्मिंदा नहीं करने का अनुरोध किया। हालांकि, जदयू कार्यालय में लगाए गए बैनरों, जिस पर ‘‘प्रदेश में दिखा, देश में दिखेगा’’, ‘‘आगाज हुआ, बदलाव होगा’’ आदि नारें अंकित हैं, से स्पष्ट है कि पार्टी अपने शीर्ष नेता से ‘‘राष्ट्रीय भूमिका’’ निभाने की उम्मीद कर रही है। 

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हुई जदयू के कुछ और बैनरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर आक्रामक तरीके से प्रहार करने वाले नारे लिखे थे, जिनमें ‘‘जुमला नहीं, हकीकत’’ और ‘‘मन की नहीं, काम की’’ शामिल हैं। 

नारों को लेकर जदयू के राष्ट्रीय सचिव ने क्या कहा

इन नारों पर अधिक प्रकाश डालते हुए जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि एक तरफ हमारे पास एक ऐसा नेतृत्व है, जो ‘‘अच्छे दिन’’, प्रति वर्ष दो लाख नौकरियां और हर एक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये स्थानांतरित करने जैसे अजीब वादे करता है, जिसे बाद में उसी पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा ‘‘जुमला’’ बताकर खारिज कर दिया जाता है। 

उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर हमारे पास नीतीश कुमार हैं, जो अपने वादे पर कायम रहते हैं, चाहे वह शराबबंदी हो या ग्रामीण विद्युतीकरण का मामला हो। 

प्रसाद ने कहा, ‘‘बिहार में हाल के घटनाक्रम (नीतीश का भाजपा से नाता तोड़कर राजद, कांग्रेस सहित अन्य सात दलों के साथ महागठबंधन की सरकार बनाना) ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बदलाव की आवाज बुलंद की है। शनिवार और रविवार की जदयू की बैठकें एक ‘रोडमैप’ के साथ सामने आएंगी, जो इस पृष्ठभूमि में जदयू द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका को रेखांकित करेगा।’’ 

‘‘राजा नहीं फकीर है, देश की तकदीर है’’ के नारे भी लगे

दिलचस्प बात यह है कि जदयू कार्यालय में नीतीश के लिए एक और नारा ‘‘राजा नहीं फकीर है, देश की तकदीर है’’ अंकित है। जदयू की बैठक के एजेंडों में संगठनात्मक चुनाव और एक नया सदस्यता अभियान भी शामिल रहेगा। हालांकि, ‘‘नीतीश के लिए राष्ट्रीय भूमिका’’ का मुद्दा इस बैठक के दौरान हावी रहने की संभावना है। 

शीर्ष पद के लिए इच्छुक नहीं होने का नीतीश ने कोई दावा तो नहीं किया है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह विपक्षी एकता को बढ़ावा देने के प्रति गंभीर हैं और कई भाजपा विरोधी राजनेताओं के साथ फोन पर संपर्क में रहे हैं। 

नीतीश कुमार को वाम और केसीआर का भी समर्थन मिला है

वाम दलों ने स्वीकार किया है कि अपने पांच दशकों के राजनीतिक अनुभव के साथ नीतीश भाजपा की बाजीगरी को चुनौती देने के लिए एक संयुक्त मोर्चा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

नीतीश को के चंद्रशेखर राव (केसीआर) जैसे क्षेत्रीय नेताओं का भी समर्थन मिला है, जिन्होंने कुछ दिन पहले पटना का दौरा किया था और बिहार में अपने समकक्ष को देश के ‘‘सर्वश्रेष्ठ और वरिष्ठतम नेताओं में से एक’’ बताया था। 

वहीं, नीतीश ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका लक्ष्य तथाकथित तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि मुख्य मोर्चा है। 

टॅग्स :नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज