लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का बीजेपी पर क्या होगा असर, बनाएगी चुनावी मुद्दा?

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 17, 2018 11:50 IST

पहले भी बड़े नेताओं के निधन का चुनावी फायदा उठाया जाता रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्‍तः यह महज संयोग है कि जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लोकसभा चुनाव के लिए पूरे दमखम से लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रही है। 11 विधानसभा चुनावों को लोकसभा के साथ कराने की मांग कर रही है, उसी वक्त बीजेपी के शीर्षतम नेता का निधन हो गया है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय जनता बिना शर्त प्यार करती है। पक्ष से लेकर विपक्ष तक पहले ही उनके लिए अपनी संवेदना जाहिर कर चुके हैं। महज कुछ वामी नेताओं को छोड़ दें, जो लगातार अटल बिहारी के लिए जहर उगल रहे हैं, तो बाकी भारत के सभी वर्ग में बच्चे-बड़े-बूढ़े-जवान सबकी आंखें नम हैं।

लेकिन इसी बीच दिल्ली में बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने आईटीओ, दिल्ली गेट समेत कई जगहों पर अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए और श्रद्धांजलि देते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए हैं। वे चाहते हैं कि अटल बिहारी के बहाने लोग उन्हें जानें। इतिहास गवाह है, जब-जब पार्टी के बड़े नेताओं का निधन चुनाव के आसपास हुआ है, एक अनकहा जनसम‌र्थन उस पार्टी के ओर आता है। सोनिया गांधी ने अपने पति राजीव गांधी की मौत को चुनावी मुद्दा बनाया था। राजीव की हत्या के बाद उन्होंने कई चुनावी रैलियों में उनके नाम का उल्लेख किया था।

ऐसे में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव बेहद दिलचस्प हो जाएंगे। क्योंकि बीजेपी नेताओं ने अभी इसकी कोशिश शुरू कर दी है। ऐसे में बीजेपी यह प्रयास भी एकदम कारगर साबित होगा जिसके तहत वह लोकसभा चुनावों के साथ 11 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराना चाहती है। दरअसल, लोकसभा चुनावों का मिजाज दूसरा होता है। जनता उस पार्टी को वोट करना चाहती है, जो वैश्विक स्तर पर देश को आगे बढ़ाए। लेकिन विधानसभा चुनावों में जनता का झुकाव क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली पार्टियों पर होता है।

ऐसा कई बार देखने को मिलता है जब केंद्र में वही पार्टी प्रचंड जीत दर्ज करती है। लेकिन विधानसभा चुनाव में किसी क्षेत्रीय दल से पराजित हो जाती ह। फिलहाल लोकसभा चुनावों में बीजेपी के लिए अवसर ज्यादा है। वह एक मजबूत पार्टी के तौर स्‍थापित है। ऐसे में अगर विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनावों के साथ करा लिया जाएगा तो बीजेपी बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो सकती है। इसमें कोई संदेह नहीं कि इसमें अटल विहारी की छवि का बीजेपी को फायदा मिलेगा। ऐसे वक्त में जब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से उत्तर प्रदेश में बीजेपी को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अटल बिहारी का यूपी की पृष्ठभूमि से होना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए