लाइव न्यूज़ :

सपा, कांग्रेस सदस्यों की नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही अस्सी मिनट के लिये स्थगित

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:49 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसूत्र सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही मंहगाई के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुये अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। जिस कारण अध्यक्ष ने पहले 40 मिनट के लिये सदन की कार्यवाही स्थगित की लेकिन नारेबाजी जारी रहने के कारण इसे 40 मिनट के लिये और बढ़ाकर बारह बजकर बीस मिनट तक के लिये स्थगित कर दिया गया। बुधवार को सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने मंहगाई के मुद्दे पर अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी शुरू कर दी। नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि मंहगाई चरम पर है, खाद्य सामग्री, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। चौधरी के इतना कहते ही सपा के सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। कांग्रेस के सदस्य भी वहां आकर नारेबाजी करने लगे । विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि मंहगाई का राज्य सरकार से कोई संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आप लोगों का रंगारंग कार्यक्रम हो गया तो सदन चलने दें।’’ विपक्षी सदस्य हालांकि नारेबाजी करते रहे। इसके बाद दीक्षित ने ग्यारह बज कर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिये स्थगित कर दी। बाद में इसे 40 मिनट के लिये और बढ़ाकर बारह बजकर बीस मिनट तक के लिये स्थगित कर दिया गया।उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू हुआ हैं और यह 24 अगस्त तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज