लाइव न्यूज़ :

Amit Shah on PM Modi: 'सुबह 5 बजे से रात 1 बजे तक', ... कभी छुट्टी नहीं ली, 40 साल देश के लिए काम किया, पीएम मोदी पर बोले गृह मंत्री अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: March 7, 2024 16:10 IST

Amit Shah on PM Modi: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत करीब से देखा है। एक मायने में लालू प्रसाद यादव ने सही कहा कि पीएम का कोई परिवार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी ने 40 साल देश के लिए काम किया बिना छुट्टी लिए सुबह 5 बजे से रात एक बजे तक काम किया लालू प्रसाद यादव पर तंज, जिनके परिवार होते हैं वह अपने बच्चों को कुर्सी देने की सोचते हैं

Amit Shah on PM Modi: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत करीब से देखा है। एक मायने में लालू प्रसाद यादव ने सही कहा कि पीएम का कोई परिवार नहीं है। क्योंकि, जिसका परिवार होता है वह अपने बच्चों को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनाने की सोचता है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 40 साल से केवल और केवल देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि मैंने 23 साल में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें देखा। काम के प्रति उनकी लगन ऐसी है कि आज तक मैंने उन्हें कभी छुट्टी लेते हुए नहीं देखा है। सुबह 5 बजे से रात 1 बजे तक सिर्फ काम ही काम।

परिवारवादी सहन ही नहीं कर सकते

अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव सहित परिवारवादी पर प्रहार करते हुए कहा कि पीएम मोदी आज जो बोलते हैं वह करते हैं और वह ट्रेंड बन जाता है। पूरा देश मोदी के साथ है। यह बात परिवारवादियों को अच्छी नहीं लगती है। क्योंकि वह यह सहन नहीं कर पाते हैं कि एक गरीब घर का बच्चा जिसका कोई राजनीतिक पहचान नहीं रही।

एक चाय बेचने वाले कैसे साल 2014 में पीएम बन गया।एक बार नहीं बल्कि दो बार बन गया। तीसरी बार बनने के लिए तैयार है। यह बात उन्हें हजम नहीं हो रही है।

एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल रहा है

अमित शाह ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। आज देश भर में प्रचंड जन समर्थन नरेन्द्र मोदी को, भाजपा को और एनडीए को मिल रहा है। मैं देश के कोने-कोने में गया हूं, मैं आपको बता सकता हूं कि देश के कोने-कोने से नरेन्द्र मोदी के समर्थन में जनता खड़ी है। इसी के आधार पर हमने 370 के आंकड़े का लक्ष्य रखा है। इस बार एनडीए 400 के पार।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावअमित शाहAmit Shahjiनरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारलालू प्रसाद यादवगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल