लाइव न्यूज़ :

BMC ने मुंबई में दी शराब की होम डिलीवरी की अनुमति, काउंटर सेल पर लगी रोक

By सुमित राय | Updated: May 22, 2020 20:00 IST

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम ने शराब की होम डिलिवरी करने की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमसी के आदेश में कहा गया है कि शराब की होम डिलीवरी के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग जा सकता है।नगर निगम ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी इलाकों में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दी है।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम ने शराब की होम डिलीवरी करने की अनुमति दे दी है। नगर निगम ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी इलाकों में शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दी है, लेकिन अब काउंटर पर शराब की बिक्री की इजाजत नहीं है।

बीएमसी के आदेश में कहा गया है कि शराब की होम डिलीवरी के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग जा सकता है। इससे पहले कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुंबई में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं और राज्य में अब तक 44582 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना 2940 नए मामले सामने आए, जो एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

देशभर में 118447 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 118447 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 3583 लोगों की मौत हो चुकी है और 48533 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और अभी भारत में कोरोना वायरस के 66330 एक्टिव केस मौजूद है।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह