लाइव न्यूज़ :

होली पर पानी बचाने के संदेश पर भड़के मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, ‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ दिया करार, कहा हिंदू त्योहारों पर ही वातावरण की बातें क्यों?

By आजाद खान | Updated: March 18, 2022 12:14 IST

Holi 2022: इस पर बोलते हुए विश्वास सारंग ने आरोप लगाया और कहा, ‘‘यह हमारी आने वाली पीढ़ी पर हमला है। देश में सांस्कृतिक आतंकवाद फैलाया जा रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देहोली पर पानी बचाने को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने बयान दिया है।उन्होंने इसे पर्यावरण के नाम पर हिंदू त्योहारों पर हमला बताया है। उनका कहना है कि इससे युवाओं को हिंदू त्योहारों से दूर करना का उद्देश्य है।

Holi 2022: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने दावा किया कि होली पर पानी बचाने का संदेश हिंदू त्योहारों पर हमला है। उन्होंने इसे ‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ करार दिया है। सारंग ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोगों को पानी बचाने का संकल्प लेना चाहिए, लेकिन केवल होली के दौरान ही इस संदेश को फैलाने से कोई लाभ नहीं होगा। मंत्री ने सवाल किया, ‘‘होली के दौरान हम कितना पानी इस्तेमाल करते हैं? ऐसा संदेश हमारे त्योहारों के आसपास ही क्यों आता है? साल भर पानी बचाना चाहिए।’’ 

मंत्री विश्वास सारंग का यह बयान तब सामने आया है जब लोगों से इस होली पर कम पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी। हालांकि कोरोना के बाद यह पहली बार है कि इस साल पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से होली मनाई जा रही है। 

क्या दावा किया विश्वास सारंग ने

इस पर बोलते हुए विश्वास सारंग ने दावा किया कि इन संदेशों का उद्देश्य युवाओं को संस्कृति और परंपरा से जुड़े हिंदू त्योहारों से दूर करना है। सारंग ने आरोप लगाया, ‘‘यह हमारी आने वाली पीढ़ी पर हमला है। देश में सांस्कृतिक आतंकवाद फैलाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि लोग होली पर पानी बचाने का संदेश लेकर आते हैं, लेकिन अपनी कारें साफ करने के लिए कई गैलन पानी बर्बाद करते हैं। 

पर्यावरण के नाम पर हमारे हिंदू त्योहारों पर हमला- विश्वास सारंग

मंत्री ने दावा किया, ‘‘ये लोग पर्यावरण के नाम पर हमारे हिंदू त्योहारों पर हमला कर रहे हैं।’’ इस वर्ष होलिका दहन गुरूवार को मनाया जा रहा है और धुलंडी.. जिसमें लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं.. शुक्रवार को मनाया जायेगा। गौरतलब है कि तमाम सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ होली के अवसर पर लोगों से पानी बर्बाद नहीं करने और संसाधन का संरक्षण करने का अनुरोध किया है। 

टॅग्स :होलीभोपालMadhya Pradeshहिंदू त्योहारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट