लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनी HLL ने तैयार किया तेजी से कोरोना को जांच करने वाला किट, ICMR ने दी मान्यता

By सुमित राय | Updated: April 7, 2020 18:50 IST

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने कोविड-19 की जांच के लिए रैपिंड एंडी बॉडी डायग्नोसिस किट तैयार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएचएलल लाइफकेयर लिमिटेड ने रैपिड डायग्नोस्टिक एंटीबॉडी किट तैयार किया है।एचएलल लाइफकेयर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत संचालित होती है।

वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की कई कंपनियां कूद पड़ी हैं और इस क्रम में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को बड़ी सफलता मिली है। एचएलल लाइफकेयर, जो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत संचालित होती है उसने रैपिड डायग्नोस्टिक एंटीबॉडी किट तैयार किया है।

एचएलएल ने जो किट बनाया है वह मरीज के सीरम, प्लाज्मा या खून लेकर नोवेल कोरोना वायरस IgM/IgG एंटीबॉडी की पहचान कर सकता है। एचएलएल के इस किट को एनआईवी पुणे तथा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के द्वारा भारत में इस्तेमाल के लिए मंजूर किया गया है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और स्वास्थ्य मंत्रायल की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक भारत में 4421 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 117 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हालांकि 354 लोग ऐसे भी हैं जो इस गंभीर बीमारी से जंग जीतकर ठीक भी हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 354 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान आठ लोगों की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को 24 घंटों के दौरान 693 नए मामले सामने आए थे और 30 मरीजों की मौत हुई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज