लाइव न्यूज़ :

13 फरवरी का इतिहास: सरोजनी नायडू का जन्म, अमेरिका ने इराक पर बरसाये बम, सैकड़ों लोगों की हुई थी मौत

By भाषा | Updated: February 13, 2020 14:08 IST

अमेरिका ने दावा किया कि उसने सैनिक बंकर को निशाना बनाया था, जबकि इराक का आरोप था कि अमेरिका ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देसोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया. मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।

इतिहास गवाह है कि युद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ। इसके बावजूद इतिहास के ढेरों पन्ने युद्ध और हमले की घटनाओं भरे पड़े हैं। किन्हीं दो देशों के बीच किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि हमला केवल सैन्य ठिकाने पर ही हो और उसमें नागरिकों की जानमाल का नुकसान न हो। 1991 में 13 फरवरी को अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने कथित रूप से इराक के रिहायशी इलाकों पर बमबारी की, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई।

अमेरिका ने दावा किया कि उसने सैनिक बंकर को निशाना बनाया था, जबकि इराक का आरोप था कि अमेरिका ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। मरने वालों में बहुत से बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। देश दुनिया के इतिहास में 13 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

- 1856 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध पर भी कब्जा जमाया- 1879 : सरोजनी नायडू का जन्म। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।- 1945 : सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन के युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया। युद्ध में एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।- 1959 : बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई और देखते ही देखते यह दुबली पतली सुंदर सी गुड़िया दुनियाभर की लड़कियों की पहली पसंद बन गई।- 1966 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया.- 1991 : इराक की राजधानी बगदाद पर अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने बम बरसाए। इराक ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जबकि अमेरिका ने इससे इंकार किया और उसे सैन्य बंकर करार दिया।- 2001 : मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई।- 1960 : फ्रांस ने सहारा के रेगिस्तान में पहला परमाणु बम परीक्षण किया।- 2010 : अफगानिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने अफगानिस्तान के माजराह इलाके को तालिबान के कब्जे से छुड़ाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाइराक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज