लाइव न्यूज़ :

Gyanvapi Case: वकील विष्णु जैन बोले- अगर इस स्पीड से चलेंगे तो अगले दो दिनों में 36 पैरा पढ़ पाएगा मुस्लिम पक्ष

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 30, 2022 10:31 IST

ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन का कहना है कि मुस्लिम पक्ष को आज अपनी बहस पूरी करनी है। उन्होंने अब तक 12 ही पैरा पढ़ा। अगर वो इस स्पीड से चलेंगे तो अगले दो दिन में वो 36 पैरा पढ़ेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि जब मुस्लिम पक्ष अपना तर्क पूरा कर लेंगे तब हम अपना पक्ष रखेंगे।उन्होंने ये भी कहा कि हम बस यही चाहते हैं कि इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द हो।

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने सोमवार को कहा कि मुस्लिम पक्ष को आज अपनी बहस पूरी करनी है। उन्होंने अब तक 12 ही पैरा पढ़ा जबकि हमारी याचिका की 51 पैरा हैं अगर वो इस स्पीड से चलेंगे तो अगले दो दिन में वो 36 पैरा पढ़ेंगे। जब मुस्लिम पक्ष अपना तर्क पूरा कर लेंगे तब हम अपना पक्ष रखेंगे और हम बस यही चाहते हैं कि इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द हो।

बता दें कि वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में मुकदमे की सुनवाई करने या नहीं करने के मसले पर बीते गुरुवार को संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अगली सुनवाई के लिए 30 मई की तारीख नियत की थी।

ऐसे में शासकीय अधिवक्ता राणा संजीव सिंह ने बताया था कि मुस्लिम पक्ष ने गुरुवार को मुकदमे की पोषणीयता (मुकदमे की सुनवाई करने या नहीं करने) पर अपनी दलील रखी थी। हालांकि दलील पूरी नहीं हो पायी, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 30 मई नियत कर दी थी। उन्होंने बताया कि अगली सुनवाई के दिन अधूरी दलील को जारी रखा जाएगा। 

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में मंगलवार को जिला जज ए. के. विश्वेश ने सबसे पहले मुकदमे की पोषणीयता से सम्बंधित मामले पर सुनवाई करने का फैसला करते हुए 26 मई की तारीख नियत की थी। इसके साथ ही अदालत ने ज्ञानवापी-श्रंगार गौरी परिसर में अदालत द्वारा नियुक्त आयोग की वीडियोग्राफी-सर्वे कार्यवाही पर आपत्ति दाखिल करने के लिए दोनों पक्षों को एक सप्ताह का समय दिया था। 

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी?, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज