लाइव न्यूज़ :

विवादों में आया हिन्दू महासभा का कैलेंडर, मक्का को बताया मक्केश्वर महादेव मंदिर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 21, 2018 05:16 IST

इस कैलेंडर में कुतुब मीनार को विष्णु स्तंभ बताया गया है। वहीं, ताजमहल को तेजो महालय शिव मंदिर बताया गया है

Open in App

नई दिल्ली, 21 मार्च। हिन्दू महासभा का एक कैलेंडर इन दिनों विवादों के चलते सुर्खियों में है। हिन्दू महासभा की अलीगढ़ इकाई ने रविवार को हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक कैलेंडर जारी किया है। जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस कैलेंडर में ताजमहल सहित 7 मस्जिद और मुगलकाल के स्मारकों की तस्वीरें लगाई गई हैं और दावा किया है कि ये मुगलकालीन इमारते हिन्दुओं के आस्था स्थल और मंदिर है।

इस कैलेंडर में मुस्लिमों के सबसे बड़े तीर्थ स्थल मक्का को मक्केश्वर महादेव मंदिर बताया गया है। इसमें यह संदेश छापा गया है कि यहां कभी शिव मंदिर था इसलिए शिवलिंग आज भी खंडित अवस्था में मौजूद है। इस कैलेंडर में जौनपुर के अटाला मस्जिद को अटाला देवी मंदिर और बाबरी मस्जिद को राम जन्मभूमि बताया गया है। इसमें बताया गया है कि यहां मिले राम मंदिर के अवशेष प्रमाणित करते हैं कि कभी यहां भव्य मंदिर था।

यही नहीं, कैलेंडर में कुतुब मीनार को विष्णु स्तंभ बताया गया है। वहीं, ताजमहल को तेजो महालय शिव मंदिर, मध्य प्रदेश के कमल मौला मस्जिद को भोजशाला और काशी की ज्ञानव्यापी मस्जिद को विश्वनाथ मंदिर बताया गया है।

इस मामले पर महासभा के राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे का कहना है कि हमने नए साल के मौके पर हवन का आयोजन किया है और इस देश को एक हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअयोध्याबाबरी मस्जिद विवादराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज