लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे को हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया में छुट्टी पर असम आने का न्योता, संघीय ढांचे को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 24, 2022 15:39 IST

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को छुट्टी के लिए असम आने का न्योता दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिस्वा ने कहा कि मैं देश के सभी विधायकों को असम आने का न्योता देता हूं।एकनाथ शिंदे को असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने शुक्रवार को पत्र लिखा।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनके महाराष्ट्र समकक्ष उद्धव ठाकरे को भी छुट्टी के लिए असम आना चाहिए। यही नहीं, बिस्वा ने ये भी कहा कि मैं देश के सभी विधायकों को असम आने का न्योता देता हूं। एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बागी विधायक अगर और दिन असम में रहते हैं तो यह मेरे लिए अच्छी बात है। मैं सभी को आमंत्रित करता हूं। मैं सीएम उद्धव ठाकरे को भी छुट्टी पर असम आने का न्योता देता हूं।

संघीय ढांचे के उल्लंघन से संबंधित विपक्ष के मजाक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "अगर लोग असम आते हैं और मैंने सारे होटल बंद कर दिए हैं, तो यह संघीय ढांचा कैसा है?" बता दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट जारी है। इस बीच एकनाथ शिंदे को असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने शुक्रवार को पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में शिंदे से "राज्य के हित में" जल्द से जल्द असम छोड़ने के लिए कहा। 

असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने एकनाथ शिंदे को लिखे अपने पत्र में कहा, "असम आपकी उपस्थिति से बदनाम है क्योंकि गुवाहाटी को उन विधायकों के लिए एक सुरक्षित स्वर्ग माना जाता है, जिनके पास संवैधानिक मूल्यों और वफादारी का बिल्कुल भी सम्मान नहीं है।" वहीं, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे का दावा है कि उन्हें शिवसेना के 38 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रअसमएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस