लाइव न्यूज़ :

वीडियो: हवा में लटकी रह गईं रेल की पटरियां, बह गया पूरा ट्रैक, हिमाचल से आ रही हैं डराने वाली तस्वीरें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 14, 2023 16:42 IST

लगातार हो रही बारिश और उफनाई नदियों के कारण बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में हिमाचल में मरने वालों की संख्या 29 तक पहुंच चुकी है। जुतोग और समर हिल रेलवे स्टेशनों के बीच किमी 92/6-92/7 पर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक भारी बारिश के कारण बह गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मचा है कहरकालका-शिमला रेलवे ट्रैक भारी बारिश के कारण बह गयाकंडाघाट-शिमला के बीच ट्रेनों की आवाजाही रद्द

शिमला: हवा में लटक रही रेल पटरियों का ये तस्वीर किसी फिल्म की नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश में  कालका-शिमला रेलवे ट्रैक की है। जुतोग और समर हिल रेलवे स्टेशनों के बीच किमी 92/6-92/7 पर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक भारी बारिश के कारण बह गया है। भारी बारिश से राज्य में रेल यातायात भी बाधित हुआ है और हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने बताया है कि कंडाघाट-शिमला के बीच ट्रेनों की आवाजाही रद्द हो गई है। 

लगातार हो रही बारिश और उफनाई नदियों के कारण बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में हिमाचल में मरने वालों की संख्या 29 तक पहुंच चुकी है। हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर सोमवार को भी जारी है। शिमला में भूस्खलन के बाद मलबे में दबने से 9 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर और फागली इलाके में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हुआ और मलबे से नौ शवों को बाहर निकाला गया है। फागली इलाके में कई मकान मिट्टी में धंस गए। इन दोनों स्थानों पर 15 और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोलन जिले के जादोन गांव में रविवार रात को बादल फटने से दो मकान बह गए। हादसे में छह लोगों को बचा लिया गया जबकि सात अन्य की मौत हो गयी। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हरनाम (38), कमल किशोर (35), हेमलता (34), राहुल (14), नेहा (12), गोलू (8) और रक्षा (12) के रूप में की गयी है। सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले की बलेरा पंचायत में एक झोंपड़ी के भूस्खलन की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गयी। उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। 

रामशहर तहसील के बनाल गांव में भूस्खलन में एक अन्य महिला की मौत हो गयी। हमीरपुर में उपायुक्त ने बताया कि जिले में मूसलाधार बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लापता हैं। उन्होंने जिले के सभी निवासियों से खराब मौसम के मद्देनजर खास एहतियात बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिले की सेघली पंचायत में रविवार देर रात को भूस्खलन में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी जिनमें दो साल का बच्चा भी शामिल है। तीन लोगों को बचा लिया गया।

टॅग्स :वायरल वीडियोहिमाचल प्रदेशबाढ़Railwaysसुखविंदर सिंह सुक्खू
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम