लाइव न्यूज़ :

हिमाचल चुनाव 2022: शिमला में चाय बेचनेवाले भाजपा के उम्मीदवार संजय सूद ने किया नामांकन, चार बार के विधायक का टिकट काट दिया गया मौका

By अनिल शर्मा | Updated: October 22, 2022 13:49 IST

सीट तय होने के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय सूद ने कहा था कि वह एक बहुत ही गरीब परिवार से हैं और 1991 से अपनी चाय की दुकान चला रहे हैं। सूद के मुताबिक, चाय की दुकान से पहले वो बस स्टैंड पर समाचार पत्र बेचते थे।

Open in App
ठळक मुद्देशिमला में चाय की दुकान चलाने वाले संजय सूद को शिमला अर्बन से टिकट दिया गया है। शिमला अर्बन पहले सुरेश भारद्वाज की सीट थी जहां से वे चार बार से विधायकी जीतते आ रहे हैं।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला में चाय की दुकान चलानेवाले संजय सूद ने शनिवार भाजपा उम्मीदवार के रूप में शिमला शहरी सीट से नामांकन दाखिल किया है। संजय सूद ने भारतीय जनता पार्टी के मंत्री सुरेश भारद्वाज की जगह ली है, जो लगातार चार बार शिमला शहरी सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

गौरतलब है कि शिमला में चाय की दुकान चलाने वाले पार्टी उम्मीदवार संजय सूद को शिमला अर्बन से टिकट दिया गया है। संजय सूद ने कहा कि सुरेश भारद्वाज मेरी सीट जीतने में मेरी मदद करेंगे। भाजपा उम्मीदवार सूद ने पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि शिमला शहरी सीट से मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मैदान में उतारने के लिए मैं अपनी पार्टी का आभारी हूं।

संजय सूद ने कहा कि  हमारे मंत्री (सुरेश भारद्वाज) को कसुम्पटी से टिकट दिया गया है। वह अपनी सीट जीतेंगे और मेरी सीट जीतने में भी मेरी मदद करेंगे। सीट तय होने के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय सूद ने कहा था कि वह एक बहुत ही गरीब परिवार से हैं और 1991 से अपनी चाय की दुकान चला रहे हैं। सूद के मुताबिक, चाय की दुकान से पहले वो बस स्टैंड पर समाचार पत्र बेचते थे।

उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा और संस्कृति का अध्ययन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से हुआ। अखबर  बेचकर ही उन्होंने कॉलेज का खर्च उठाया और बाद के दिनों में विद्यार्थी परिषद (छात्र परिषद) में काम करने का अवसर मिला।

मालूम हो कि अपने पसंदीदा जगह से टिकट काटे जाने के बाद मंत्री सुरेश भारद्वाज पार्टी से नाराज भी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी की सीट बदलने और दूसरी सीट से लड़ने का रिवाज नहीं है। ये तो अजीब बात है क्योंकि मैंने लगातार 32 साल तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज