लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टल स्केल पर दर्ज की गई 4.5 तीव्रता

By स्वाति सिंह | Updated: June 14, 2018 16:48 IST

इससे पहले सोमवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में  भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

Open in App

शिमला, 14 जून: हिमाचल प्रदेश के चंबा इलाके में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी की मानें तो भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई है। भूकंप लगभग शाम 4:30 बजे आया। 

इससे पहले सोमवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में  भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।  बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई है। यह भूकंप सुबह करीब 6 बजकर 12 मिनट पर आया, जिससे लोग सुबह-सुबह डर गए। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

ये भी पढ़ें: भारत ने जम्मू-कश्मीर पर UN की रिपोर्ट को किया खारिज, बताया फूहड़ और बकवास 

बता दें, 11 जून को असम में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गई थी। भूकंप के झटके सूबे की राजधानी गुवाहाटी में लोगों ने महसूस किए गए थए, जिसके बाद क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस सूचा की पुष्टि कर दी थी। शिलांग स्थित क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्यम तीव्रता के भूकंप का केंद्र नागांव जिले के धींग से 22 किमी दूर था।इससे पहले 9 मई को राजधानी नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा के पांच राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र अफगानिस्तान-कजाखस्तान के सरहदी क्षेत्र में था। इस दिन भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 6.2 आंकी गई थी। हालांकि किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। 

ये भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला और अरुण जेटली के बीच ट्विटर पर 'जबानी जंग' जारी, कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी नेता को कहा- 'बिना विभाग का मंत्री'

आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए  मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है। 

टॅग्स :भूकंपहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला