लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 40 से अधिक लोग थे सवार

By अंजली चौहान | Updated: June 1, 2023 17:16 IST

हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस के हादसे का शिकार होने के कारण चालक समेत कई यात्री घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को हिमाचल प्रदेश में बस हुई दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे

मंडी:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 40 से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई और खाई में जा गिरी। लोगों से भरी बस सड़क से नीचे उतरकर खाई में गिर गई जिसके बाद कई यात्री घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मंडी पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची। मंडी के पुलिस अधीक्षक सौम्या संभशिवम ने बताया कि घटना आज सुबह मंडी जिले के करसोग उपमंडल के तहत खरोदी के पास हुई। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस के चालक और परिचालक सहित कई यात्री घायल हो गए हैं। 

इस घटना से संबंधित तस्वीर भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि खाई में गिरी बस दो पेड़ों के बीच फंस गई। गनीमत ये रही की बस पेड़ में फंस गई जिसके कारण बस खाई में नहीं गिरी और यात्रियों की जान बच गई।

इसके बाद स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की मदद की और लोगों को फौरन बस से निकाला। 

सभी घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। घटना में किसी यात्री के मरने की खबर अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि घायलों को गंभीर चोटे नहीं आई है और उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि दुर्घटना का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, और पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

हरिद्वार में हुआ था बड़ा हादसा 

मालूम हो कि इस बीच, बुधवार सुबह हरिद्वार के चंडी चौकी के पास एक बस के सड़क से नीचे गिर जाने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तराखंड रोडवेज की बस रूपहिया से हरिद्वार जा रही थी।

उन्होंने बताया कि बस में कुल 41 लोग सवार थे। राज्य में चंबा के चालोली तहसील पांगी में शोग नाला के पास एक कार के खाई में गिर जाने से मंगलवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मंगलवार सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसड़क दुर्घटनाRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह