लाइव न्यूज़ :

Himachal Disaster: मंडी के शेहनु गौनी और खोलानाला गांवों में फटा बादल, NDRF फंसे हुए 51 लोगों को बचाया

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2023 07:52 IST

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मंडी जिले के कुकलाह के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राशन की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में बारिश, भूस्खलन और बादल फटने का क्रम जारी है। 2,237 नल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 9,924 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 300 दुकानें और 4783 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

मंडीः हिमाचल प्रदेश में इस वक्त विकट आपदा आई हुई है। बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन, बाढ़ ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं। कुल्लू जिला के आनी में आठ भवन एक साथ जमींदोज हो गए। ये भवन एक सप्ताह पहले खाली करवाए गए थे। जबकि एक भवन गुरुवार सुबह खाली करवाया गया।

वहीं गुरुवार को मंडी जिले के शेहनु गौनी और खोलानाला गांवों में बादल फटने से कई लोग फंस गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बादल फटने की घटना स्थलों पर फंसे 51 लोगों को बचाया। हिमालयी राज्य में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों से व्यापक विनाश और मौतें हुई हैं।

इस बीच, गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी भूस्खलन के बाद कई घर ढह गए।  अधिकारियों ने कहा कि 2,237 नल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 9,924 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 300 दुकानें और 4783 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को मंडी जिले के कुकलाह के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राशन की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

जयराम ने कहा, "राज्य में भारी बारिश के कारण हुए भारी नुकसान को ध्यान में रखते हुए, मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया है। आज एक दो मंजिला स्कूल की इमारत ढह गई और लगभग सभी घर असुरक्षित हो गए हैं क्योंकि उनमें दरारें आ गई हैं। लगभग छह लोगों की जान चली गई है एक दिन।''

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभूस्खलनबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज