लाइव न्यूज़ :

हिमाचल उपचुनाव : कांग्रेस साफ, भाजपा ने दोनों सीट पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 14:00 IST

भाजपा ने धर्मशाला और पच्छाद सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया ने 6,673 मतों के अंतर से मिली जीत के साथ धर्मशाला सीट अपने नाम कर ली है। पच्छाद में बीजेपी की रीना कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर को हराया।

Open in App
ठळक मुद्देनेहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी, राकेश कुमार को हराया है।कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर करन तीसरे स्थान पर रहे।

सत्तारूढ़ भाजपा ने इस सप्ताह की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला एवं पच्छाद विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बृहस्पतिवार को जीत दर्ज की।

पच्छाद में भाजपा की रीना कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व मंत्री कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर को 2,742 मतों के अंतर से हराया। बागी भाजपा उम्मीदवार दयाल प्यारी ने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें केवल 11,651 मतों के साथ तीसरा स्थान मिला।

बहरहाल, इससे भाजपा की जीत का अंतर घटा क्योंकि दयाल प्यारी ने 11,000 से अधिक वोटों में सेंध लगाई। धर्मशाला में भाजपा के विशाल नेहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार को 6,758 मतों के अंतर से हराया। कुमार भाजपा के बागी नेता थे और उन्होंने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस के विजय इंद्र कर्ण की जमानत जब्त हो गयी क्योंकि वह कुल वैध मतों का छठा हिस्सा भी हासिल नहीं कर पाए। 2017 के विधानसभा चुनाव में धर्मशाला सीट पर भाजपा के किशन कपूर का कांग्रेस के सुधीर शर्मा पर जीत का अंतर 2,997 वोट था। पच्छाद एवं धर्मशाला विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि मौजूदा भाजपा विधायक सुरेश कश्यप और किशन कपूर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर सांसद बन चुके हैं।

टॅग्स :चुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज